मेरे पति लोहे से बने हैं, टूटेंगे नहीं...केजरीवाल का संदेश पढ़ भावुक हुई पत्नी सुनीता

Arvind Kejriwal News: वीडियो प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपका बेटा लोहे का बना है और वो बहुत मजबूत है, टूटने वाला नहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sunita Kejriwal reads arvind kejriwal message
सुनीता केजरीवाल | Image: ANI

Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal Video: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाल मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। केजरीवाल इस मामले में ED के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को जनता के सामने पति का संदेश भेजा। इस दौरान वो भावुक दिखीं। 

वीडियो प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपका बेटा लोहे का बना है और वो बहुत मजबूत है, टूटने वाला नहीं। सुनीता ने लोगों से गुजारिश की कि वो मंदिर जाएं और मेरे लिए भगवान से आशीर्वाद मांगे।

पत्नी सुनीता ने पढ़ा केजरीवाल का संदेश 

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पति का संदेश पढ़ते हुए कहा, ''आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे(अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ्तार कर लिया गया, मैं अंदर रूहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। 

सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा, ‘’भारत को हमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर कर रही हैं, हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।'' 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता होंगी दिल्ली की सीएम? पति की गिरफ्तारी के बाद संभाला 'आप' का मोर्चा


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड