अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता होंगी दिल्ली की सीएम? पति की गिरफ्तारी के बाद संभाला 'आप' का मोर्चा

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल बढ़ गई है। क्या सुनीता केजरीवाल बन सकती हैं सीएम?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arvind kejriwal and Sunita Kejriwal
arvind kejriwal and Sunita Kejriwal | Image: PTI

Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी बवाल मचा है। देश की राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में ED के शिकंजे में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल के बिना आम आदमी पार्टी कमजोर दिख रही है और इस चैलेंजिंग समय में केजरीवाल की पत्नी सुनीता राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही हैं। पति की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल ने 'आप' का मोर्चा संभाला है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे से बाहर नहीं निकलते हैं तो दिल्ली के सीएम पद की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

इस बीच सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता दिल्ली की सीएम बन सकती है। सूत्रों से पता चला है कि अगर केजरीवाल जेल से सरकार चलाने में असमर्थ रहते हैं तो उनके परिवार का कोई सदस्य सीएम की कुर्सी पर बैठ सकता है।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी बनेंगी सीएम?

ऐसे में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल इस रेस में सबसे आगे चल रही हैं। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि केजरीवाल के परिवार के सदस्य के अलावा अन्य किसी भी नेता के नाम पर 'आप' कार्यकर्ता अपनी सहमति नहीं रखेंगे और ऐसे में पार्टी टूटने का भी डर है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। 

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पति का संदेश पढ़ते हुए कहा, ''आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे(अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ्तार कर लिया गया, मैं अंदर रूहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। भारत को हमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर कर रही हैं, हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Breaking: AAP के एक और नेता पर ED का शिकंजा, विधायक गुलाब सिंह यादव के घर छापेमारी


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड