अपडेटेड 19 February 2025 at 22:03 IST

दिल के अरमां आंसुओं में बह गए... रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की CM तो अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि...

रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है। जानें केजरीवाल ने क्या कहा

Follow : Google News Icon  
Rekha Gupta & Arvind kejriwal
Rekha Gupta & Arvind kejriwal | Image: ANI/PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आ गए थे। नतीजों में BJP ने 70 में से 48 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके बाद से दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर पार्टी में लंबे समय से मंथन चल रहा था। 11 दिन के लंबे इंतजार और बैठकों के दौर के बाद BJP ने दिल्ली सीएम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी हैं। दिल्ली की अगली CM रेखा गुप्ता होंगी। अब सीएम के नाम के ऐलान के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी रेखा गुप्ता को बधाई दी है।


आखिरकार आज, 19 फरवरी को बीजेपी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया। रेखा गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी की अगली सीएम होगीं। रेखा गुप्ता के नाम के ऐलान के साथ ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रेखा गुप्ता के नाम के ऐलान के साथ पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया। बीजेपी के नेताओं ने रेखा गुप्ता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं, बधाई का सिलसिला AAP की तरफ से भी शुरू हुआ। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम आतिशी ने भी रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दीं है।

केजरीवाल ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

अरविंद केजरीवाल ने अपने X पोस्ट में लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।

रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर आतिशी ने क्या कहा?

वहीं, आतिशी ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा, रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर AAP नेता अतिशी ने कहा, मैं रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगी और मैं उम्मीद करती हूं कि जो वादे भाजपा ने दिल्ली की जनता से किए हैं उन वादों को वे जरूर पूरा करेंगी। मैं रेखा गुप्ता को AAP की ओर से यह भी कहना चाहूंगी कि दिल्ली के विकास के लिए उन्हें AAP से कोई भी मदद या समर्थन चाहिए हो तो वह उन्हें जरूर मिलेगा।

Advertisement

BJP ने सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता को सौंपी दिल्ली की कमान

उन्होंने आगे कहा, "रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है। ये देश की महिलाओं के लिए खुशी की बात है। बता दें कि 1998 में सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए हरियाणा के महिला चेहरे को चुना है। हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीतकर पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: दिल्ली की नई CM बनने पर मीडिया के सामने आईं रेखा गुप्ता, पहली प्रतिक्रिया में क्या कहा? VIDEO
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 22:00 IST