Rekha Gupta: दिल्ली की नई CM बनने पर मीडिया के सामने आईं रेखा गुप्ता, पहली प्रतिक्रिया में क्या कहा? VIDEO

दिल्ली की CM बनने पर रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई हैं। मीडिया के सामने आकर रेखा गुप्ता ने सबका आभार जताया।

Follow : Google News Icon  
Delhi New CM Rekha Gupta
Delhi New CM Rekha Gupta | Image: PTI

आखिरकार दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया। कई दौर के बैठकों के बाद आज, 19 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में नए CM के नाम का ऐलान कर दिया गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगलीं मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई। पर्यवक्षेक रवि शंकर प्रसाद ने रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया। दिल्ली की नई CM बनने पर रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया आई है।

27 सालों के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी की है। 1998 में सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए महिला उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाया है। दिल्ली के नए सीएम के नाम के चयन के लिए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को दोनों को पर्यवेक्षक बनाया गया था। रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी के इस फैसले पर रेखा गुप्ता की भी प्रतिक्रिया आई है। 

दिल की गहराई से सबका आभार-रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा दिल्ली कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। वहीं, दिल्ली की नई CM बनने पर मीडिया के सामने आकर रेखा गुप्ता ने सबका आभार जताया।  रेखा गुप्ता ने कहा, आपका सबके आर्शीवाद और सहयोग के लिए मैं दिल की गहराई से आपका आभार व्यक्त करती हूं।

रेखा गुप्ता विकास का नया अध्याय लिखेंगी-बांसुरी स्वराज

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर कहा, रेखा गुप्ता को आज विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और उनका अभिनंदन। मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेखा जी दिल्ली में विकास के एक नए अध्याय को रेखांकित करेंगी।

Advertisement

दिल्ली पर सबको गर्व होगा- मनोज तिवारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, रेखा गुप्ता जी की अपनी क्षमता है। इस रेस में रेखा गुप्ता जी आगे बढ़ गई। हम आपको ऐसी दिल्ली बनाकर देंगे जिससे आपको गर्व होगा।
 

20 फरवरी को रेखा गुप्ता लेंगी शपथ

बता दें कि रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जन्म के 2 साल बाद ही उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनकी पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है। वो 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। अब 20 फरवरी को रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम पद की शपथ लेंगी।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली CM शपथ ग्रहण को लेकर BJP ने मेहनमानों की नई लिस्ट की जारी, पवन कल्याण समेत ये नाम शामिल, देखें List

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड