अपडेटेड 3 April 2024 at 16:55 IST
केजरीवाल को कुछ हो गया तो…आतिशी का दावा- CM अरविंद का 4.5 KG घटा वजन, बिगड़ी तबीयत
AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो तक घट गया है।
- भारत
- 2 min read

CM Arvind Lost Weight: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो तक घट गया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के प्रति उन्होंने चिंता जताई है। वहीं, आतिशी ने दावा किया है कि जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को खतरे में डालने की कोशिश की जा रही है।
केजरीवाल का वजन घटना चिंताजनक- आतिशी
आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'अरविंद केजरीवाल एक गंभीर डायबिटिक (severe diabetic) हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज बीजेपी उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।'
जेल प्रशासन ने आतिशी के दावों को खारिज किया
हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की हालत सामान्य है। बता दें केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो न सिर्फ पूरा देश, बल्कि भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेंगे।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 3 April 2024 at 10:58 IST