अपडेटेड 6 June 2024 at 19:41 IST
ना अश्लील डांस ना मारपीट, अब Delhi Metro का 'मूलचंद के पराठे' वाला Video वायरल
अश्लीलता और रील बनाने के वीडियो के बाद दिल्ली मेट्रो का अब एक अलग और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मूलचंद के पराठे की अनाउंसमेंट की जा रही है।
- भारत
- 3 min read

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता है, जो वायरल हो जाता है। पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता और मारपीट के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन अब दिल्ली मेट्रो का एक अलग और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि दिल्ली वालों की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो रील बनाने का अड्डा बन गई है। कभी कोई अश्लील वीडियो बनाता है तो कभी डांस और मारपीट का वीडियो सामने आता है, लेकिन अब दिल्ली मेट्रो का ‘मूलचंद के पराठे’ वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें मूलचंद के पराठे वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का मूलचंद के पराठे वाला ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में मूलचंद मेट्रो स्टेशन की खास अंदाज में अनाउंसमेंट हो रही है। अनाउंसमेंट में फिटनेस लवर को पराठे खाने के लिए लुभाया जा रहा है, क्योंकि मूलचंद के पराठे दिल्ली के सबसे लोकप्रिय पराठे हैं। दिल्ली मेट्रो की इस अनाउंसमेंट में कहा जा रहा है-
Advertisement
अगला स्टेशन मूलचंद, फिटनेस लवर गर्मा गरम पराठे खाने के लिए यहां उतरे और दिल्ली के असली रंग देखने के लिए अमेजन मिनी टीवी पर फ्री में देखें जमनापार।
आमतौर पर दिल्ली मेट्रो में स्टेशन आने पर सिर्फ स्टेशन का नाम लिया जाता है, लेकिन इस वीडियो में मूलचंद स्टेशन का अलग तरीके से नाम लिया जा रहा है। खैर ये तो रहा मूलचंद पराठे का वीडियो। आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
दिल्ली मेट्रो में अश्वील डांस का वीडियो
Advertisement
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो में एक लड़की सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं। मेट्रो के अंदर लड़की अजीबो-गरीब तरीके से डांस करती नजर आ रही है। लोग अश्लील डांस का ये वीडियो देखकर हैरान हो गए। चलती मेट्रो में एक लड़की के डांस की कई वीडियो सामने आए। लोगों ने इसे पूरी तरह अश्लील बताया। वीडियों में लड़की को भोजपुरी गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक महिला भी वहां मौजूद होती हैं। लड़की नाचते-नाचते वहां मौजूद उस महिला के करीब आ जाती हैं, जिससे वो भी डर जाती हैं।
दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता और रील बनाने के हर दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं। दिल्ली मेट्रो इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाता है, देखना होगा।
ये भी पढ़ें- Delhi Metro में लड़की ने की सारी हदें पार, अश्लील डांस का Video हुआ वायरल
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 6 June 2024 at 19:36 IST