Delhi Air quality: दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री

Delhi Air quality: दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गयी है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi's Air Pollution Crisis: Residents Face Life Expectancy Loss of Up to 12 Years
दिल्ली का वायु प्रदूषण | Image: PTI

Delhi Air quality: दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गयी। शहर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Snack For Navratri: क्या आपने भी रखा है नवरात्रि का व्रत? तो सुबह जरूर खाएं ये हेल्दी स्नैक

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड