AI Summit 2026: दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, VVIP मूवमेंट के चलते कई सड़कें बंद; पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक 'AI समिट' के चलते कई रोड बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें स्कूल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को पहले से प्लानिंग की सलाह दी गई है। पढ़ें ताजा अपडेट
- भारत
- 3 min read

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 20 फरवरी 2026 तक होने वाले ‘AI इम्पैक्ट समिट- 2026’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह कार्यक्रम Bharat Mandapam प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रहा है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के चलते नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण रहेगा। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर ले लें और जहां तक संभव हो, मेट्रो का इस्तेमाल करें।
इन रास्तों पर जाने से बचें
मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक), अकबर रोड, जनपथ, शांति पथ, सत्या मार्ग, आफ्रिका एवेन्यू, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अरविंदो मार्ग, धौला कुआं से रंगपुरी तक एनएच-48 समेत कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। कुछ इलाकों में आम वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। खासकर भैरों मार्ग और मथुरा रोड के कुछ हिस्सों में VVIP मूवमेंट के दौरान गाड़ियां नहीं जा सकेंगी।
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को सलाह
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों तक जाने की सुविधा बनी रहेगी, लेकिन यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण देरी हो सकती है। एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो सेवा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की गई है। VVIP रूट पर पड़ने वाले 10 स्कूलों में 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इन स्कूलों के लिए विशेष नोडल अधिकारी तैनात किए हैं, ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
Advertisement
बस, टैक्सी और ऑटो पर क्या कुछ असर
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बसों को डायवर्ट किया जा सकता है। टैक्सी और ऑटो को सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी, सिर्फ तय पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े किए जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से धैर्य रखने, नियमों का पालन करने और संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे सफर की पहले से योजना बनाएं और ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की आ गई तारीख