Kedarnath Opening Date: खुशखबरी! बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की आ गई तारीख, जानिए कैसे होती है पूरी प्रक्रिया?

Kedarnath Opening Date: शिव भक्तों के लिए खुशी की खबर है कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि सामने आई है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ का धाम भक्तों के बहुत खास है। पूरे साल भक्त कपाट खुलने का इंतजार करते हैं। जानें केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की क्या प्रक्रिया रहती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kedarnath Opening Date
Kedarnath Opening Date | Image: chardham Website

Kedarnath Opening Date: महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्तों के लिए खुशी की खबर आई है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि सामने आ चुकी है। यह तिथि महाशिवरात्रि के दिन ओंकारेश्वर मंदिर (उखीमठ) में पंचकेदार गद्दी स्थल पर तय की गई। वृष लग्न में ये शुभ मुहूर्त निकाला गया।

कपाट खुलने की ऑफिशियल घोषणा के साथ ही शासन-प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी। जिसमें केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने, सड़क सुधार, घोड़ा-खच्चर और हेलीकॉप्टर सेवाओं की व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए स्पेशल प्लान बनाया जा रहा है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा के शेड्यूल के बारे में भी जानकारी सामने आई है। पढ़ें कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट और पूरी प्रक्रिया भी जानें।

केदारनाथ यात्रा 2026 का शेड्यूल

18 अप्रैल 2026: भैरवनाथ पूजा के साथ कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी।  
19 अप्रैल 2026: भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ (ओंकारेश्वर मंदिर) से धाम के लिए प्रस्थान करेगी।  
22 अप्रैल 2026: सुबह के 8:00 बजे शुभ मुहूर्त में केदारनाथ धाम के कपाट खुले जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालु बाबा के शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। 

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक धाम

बता दें, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ चारधाम और पंच केदार का एक हिस्सा है। यहां पर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हैं। पिछले साल केदारनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खोले गए थे और जैसे ही कपाट खुले लाखों भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच गए थे। भक्तों में कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद से ही उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही यात्रा करें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 2026 पर देश के मंदिरों में सुबह से ही धूम, लाखों भक्त उमड़े

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड