AI समिट का आज आखिरी दिन, दिल्ली में बंद रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन से हो जाएं अपडेट
भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के आखिरी दिन भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रूट डायवर्जन से हो जाएं अपडेट।
- भारत
- 2 min read

India AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के आज 21 फरवरी को आखिरी दिन है। AI समिट में भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दिल्ली में कुछ जगहों पर स्पेशल ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। AI इम्पैक्ट समिट 2026 के समापन दिवस पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आज शहर के कई सड़कों पर डायवर्जन और पाबंदियां रहेंगी। तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी हो अपडेट जाएं, वरना घंटों जाम का करना पड़ सकता है सामना।
भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के आखिरी दिन आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भारी भीड़ के कारण राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात नियम लागू रहेंगे ताकि जाम की समस्या ना बनें।
AI समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी
समिट के दौरान VVIP मूवमेंट और बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही से भारत मंडपम के आसपास भीषण जाम की स्थिति बन सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) की तरफ से शनिवार (21 फरवरी) को एआई समिट की वजह से बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी की कर नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
प्रभावित रहने वाली प्रमुख सड़कें
- भैरों रोड
- भगवान दास रोड
- पुराना किला रोड
- मथुरा रोड
सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ये मार्ग प्रभावित रहेंगे। इन मार्गों का उपयोग करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है।
Advertisement
आज के लिए वैकल्पिक रास्ते
- तिलक मार्ग
- सिकंदर रोड
- रिंग रोड
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जहां तक संभव हो, प्रभावित मार्गों से बचें। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि भारत मंडपम और उससे सटे इलाकों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी