दिल्ली के विजय चौक पर हादसा, सेना की गाड़ी से लग्जरी कार की टक्कर के बाद मचा कोहराम, VIDEO

राजधानी दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके विजय चौक पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। विजय चौक पर सेवा तीर्थ के सामने दो गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें एक कार पूरी तरह पलट गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजधानी दिल्ली के सबसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके विजय चौक पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। विजय चौक पर सेवा तीर्थ के सामने दो गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें एक कार पूरी तरह पलट गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त तो दूसरी पलटी हुई नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिन दो कारों की आपस में टक्कर हुई है उसमें से एक भारतीय सेना (आर्मी) की है तो दूसरी कार पर कांग्रेस भारत सरकार लिखी हुई है। सेना की कार से टक्कर लगने के बाद इनोवा कार (जिस पर भारत सरकार लिखा था) मौके पर ही पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना इतने हाई-सिक्योरिटी वाले इलाका में हुआ कि मौके पर तुरंत भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई।

विजय चौक के सामने दो कार की जोरदार टक्कर

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इनोवा कार के ड्राइवर ने बताया कि मैं काफी देर से हॉर्न दे रहा था, तभी दूसरी कार अचानक सामने आ गई और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार पूरी तरह से पलट गई। ड्राइवर ने बताया कि वो कार में अकेला था। 

हाई-सिक्योरिटी जोन में बड़ा हादसा

हादसा हाई-सिक्योरिटी जोन में हुआ है, इसलिए सुरक्षा एंगल से भी इसकी जांच की जा रही है। तुरंत ही पलटी हुई गाड़ी को सीधा कर मौके से हटाया गया, फिर यातायात को सामान्य किया गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय चौक पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

हादसा सेवा तीर्थ ( प्रधानमंत्री का नया कार्यालय) के ठीक सामने हुआ ऐसा में पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इतनी सुरक्षित जगह पर यह चूक कैसे हुई। बता दें कि आज ही पीएम मोदी ने अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर दोनों कार चालकों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। खैरियत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  'भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार', सेवा तीर्थ के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड