MCD उपचुनाव से पहले दिल्‍ली में AAP को बड़ा झटका, पार्टी की नीतियों से नाराज होकर 7 बार के विधायक रहे शोएब इकबाल ने दिया इस्तीफा

दिल्ली में MCD के उपचुनाव होने वाले हैं। इसके पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
aap veteran leader shoaib iqbal resigns before delhi mcd byelection
MCD उपचुनाव से पहले दिल्‍ली में AAP को बड़ा झटका, पार्टी की नीतियों से नाराज होकर 7 बार के विधायक रहे शोएब इकबाल ने दिया इस्तीफा | Image: X

दिल्ली में MCD के उपचुनाव होने वाले हैं। इसके पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक निगम उपचुनाव में क्षेत्र की सीट पर पार्टी ने उनसे और उनके बेटे से बिना पूछे उम्मीदवार उतार दिया है। इसके चलते वे पार्टी से नाराज हो गए हैं। वहीं, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि वे उसकी नीतियों से तंग आकार यह कदम उठा रहे हैं। बता दें कि इकबाल के बेटे आले इकबाल वर्तमान में आप से विधायक है।

शोएब ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया। शोएब के बेटे आले मुहम्मद इकबाल वर्तमान में AAP से विधायक हैं और चांदनी महल से पार्षद रह चुके हैं, जहां उन्होंने डिप्टी मेयर का पद भी संभाला। 2020 के विधानसभा चुनाव में शोएब ने AAP टिकट पर मटिया महल जीता था, लेकिन 2025 के चुनावों के लिए पार्टी ने आले को उम्मीदवार बनाया। शोएब इकबाल 7 बार विधायक रहे हैं।

शोएब इकबाल ने क्या कहा

शोएब इकबाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और पार्टी की नीतियों से तंग आकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं। अब उनका आम आदमी पार्टी से कोई नाता नहीं है और कभी भी AAP से संबंध नहीं रहेगा।"

Advertisement

आप हाईकमान ने साधी चुप्पी

शोएब इकबाल के इस्तीफे के बाद अभी तक आम आदमी पार्टी के हाईकमान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक सूत्रों से पता चला है कि शोएब इकबाल के इस्तीफे के बाद पार्टी में हलचल है। अंदरखाने पार्टी के बड़े नेता शोएब इकबाल को मनाने में जुट गए हैं। कई नेताओं ने शोएब से फोन पर बात भी की। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर बड़े नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- दिल्‍ली में प्रदूषण पर भारी बवाल! 'जहरीली हवा' के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इंडिया गेट से हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड