Delhi: '376 सुनकर Santa बेहोश हो गए...', कनॉट प्लेस में AQI पर ड्रामा AAP को पड़ा भारी, सौरभ भारद्वाज समेत 3 नेताओं पर FIR

आम आदमी पार्टी के तीन वरिष्‍ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AAP Saurabh Bhardwaj, others booked over Santa Claus pollution skit
Delhi: '376 सुनकर Santa बेहोश हो गए...', कनॉट प्लेस में AQI पर ड्रामा AAP को पड़ा भारी, सौरभ भारद्वाज समेत 3 नेताओं पर FIR | Image: X

आम आदमी पार्टी के तीन वरिष्‍ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं। मामला ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक 'सांता क्लॉज' के कथित अपमानजनक चित्रण से जुड़ा है। एडवोकेट खुशबू जॉर्ज ने इस मामले में शिकायत की और मुकदमा दर्ज करवाया।

शिकायत के मुताबिक, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो कनॉट प्लेस में किए गए एक राजनीतिक स्किट से जुड़ा है। वीडियो में सांता क्लॉज के लिए एक पवित्र और सम्मानित धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीक हैं को मजाकिया और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है।

प्रॉप की तरह सांता क्लॉज को किया गया प्रयोग

वीडियो में सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया और उन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए एक प्रॉप (साधन) की तरह इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं, वीडियो में नकली CPR करते हुए सांता क्लॉज का मजाक उड़ाया गया, जिससे सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता को ठेस पहुंची।

Advertisement

शिकायत में कहा गया है कि यह सब जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया गया, ताकि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा सके। धार्मिक प्रतीक का इस तरह राजनीतिक इस्तेमाल करना ईसाई धर्म का अपमान माना गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक रूप से किसी धार्मिक प्रतीक का मजाक उड़ाना BNS की धारा 302 का उल्लंघन है। दिल्ली पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Bangladesh: भ्रष्टाचार के आरोप, गिरफ्तारी के डर से भागे लंदन... 17 साल बाद खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की वापसी, क्या होंगे अगला PM?

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड