बड़े बेआबरू होकर मेरे कूचे से तुम..., LG विनय सक्सेना के तबादले पर AAP का शायराना अंदाज में तंज, कहा- कर्मों की सजा ईश्वर जरूर देंगे

AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विनय कुमार सक्सेना के तबादले पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन पर तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi LG
LG विनय सक्सेना का तबादला | Image: ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार देर रात देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की। कई राज्यों में राज्यपाल और  उपराज्यपालों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य शामिल हैं। दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। अब विनय सक्सेना के तबादले पर आम आदमी पार्टी(AAP) ने शायराना अंदाज में तंज कसा है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विनय कुमार सक्सेना के तबादले पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन पर तंज कसा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है- बड़े बेआबरू होकर मेरे कूचे से तुम निकले... LG विनय सक्सेना ने आते ही एक्साइज मामले को उठाना शुरू कियाष अपने चहेते अफसरों से फर्जी जांच करवाई । मगर सारी नौटंकी कोर्ट में धरी की धरी रह गई ।

सौरभ भारद्वाज ने विनय सक्सेना पर निकाली भड़ास

सौरभ भारद्वाज ने आगे लिखा है-राउज एवेन्यू कोर्ट ने मोदी सरकार की CBI और उसकी कार्यप्रणाली को नंगा कर दिया । LG को दण्ड मिलना तय था । इसलिए यमुना के स्वयं घोषित एक्सपर्ट यमुना को और गंदा छोड़ कर चल दिए हैं । इन्होंने जिन गरीबों को सताया है , जिनकी मृत्यु का ये कारण बने हैं , जिन लोगों को इन्होंने नौकरी से निकाला है, उनकी और उनके परिवारों की बददुआ इनका पीछा हमेशा करेंगी। इनको इनके  कर्मों की सजा ईश्वर जरूर देंगे, इस जन्म में या अगले जन्म में, ये ईश्वर तय करेंगे ।

अब लद्दाख के उप-राज्यपाल बने विनय सक्सेना

बता दें कि दिल्ली के वर्तमान उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सक्सेना, पहले खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं, दिल्ली में मई 2022 से उप-राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे। सक्सेना को कार्पोरेट और सामाजिक क्षेत्र में कार्यों का करीब तीन दशकों का लंबा अनुभव है और वह कॉर्पोरेट क्षेत्र से राज्यपाल जैसे प्रतिष्ठित पद पर चुने गए प्रथम व्यक्ति हैं। अब विनय कुमार सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट सुखोई-30 क्रैश, पायलट की तलाश जारी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड