अश्लील मैसेज, जबरन शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश... चैतन्यानंद सरस्वती के आश्रम के गंदे खेल में महिला वॉर्डन थी बिचौलिया, बड़ा खुलासा
छात्राओं का आरोप है कि कुछ महिला फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ ने भी स्वामी का साथ दिया और दबाव बनाया कि वे चैतन्यानंद सरस्वती की बात मानें। आरोप है कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वॉर्डन उन्हें स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से मिलवाती थीं।
- भारत
- 2 min read

Delhi News : दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट कॉलेज में डर्टी गेम का मामला सामने आया है। कई छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बाबा से हॉस्टल वॉर्डन छात्राओं की मुलाकात करवाती थी। 17 लड़कियों ने बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती EWS स्कॉलरशिप पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 ने बताया कि आरोपी स्वामी ने उनके साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया, आपत्तिजनक मैसेज भेजे और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
छात्राओं ने दर्ज कराए बयान
17 लड़कियों ने जैसे ही वहां हो रही गंदी हरकतों का राज पुलिस के सामने खोला, तो सबसे पहले आश्रम चलाने वाला स्वामी चैतन्यानंद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में रेड कर रही है। इस आश्रम में दो बैच चल रहे हैं, जिनमें 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। 16 पीड़ित छात्राओं ने अदालत में भी अपनी बयान दर्ज कराए हैं।
महिला वॉर्डन थी बिचौलिया
छात्राओं का आरोप है कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ ने भी स्वामी का साथ दिया और छात्राओं पर दबाव बनाया कि वे उसकी बात मानें। छात्राओं का आरोप है कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वॉर्डन उन्हें स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से मिलवाती थीं। सभी पीड़ित छात्राओं के बयान अदालत में धारा 164 CrPC के तहत दर्ज किए जा चुके हैं।
Advertisement
देर रात कमरे में बुलाता था
आरोप है कि बाबा देर रात छात्रों को अपने कमरे में बुलाता था, विरोध करने पर छात्राओं को नंबर कम करने और फेल करने की धमकी देता था। पुलिस ने अभी तक 3 वार्डन के बयान दर्ज किए हैं। तीनों पर आरोप है की वो चैतन्यानंद द्वारा किए गए मेसेज को डिलीट करवाती थी। 50 से ज्यादा छात्राओं के फोन चेक किए गए, सभी के फोन से चैतन्यानंद की चैट डिलीट मिली। आरोप है कि बाबा छात्राओं से अश्लील बात करता था। छात्राओं को अपने खर्च पर विदेश घूमना का लालच देता था।