रोहिणी घावरी ने खा लिया जहर? 5 घंटे पहले पोस्ट डालकर चंद्रशेखर आजाद को दी थी धमकी- जहर खा लूंगी तो मेरी लाश भी भारत मत लाना...
रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी का दावा है कि वो भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में रहीं। चंद्रशेखर पर अन्य लड़कियों का शोषण करने का भी आरोप है।
- भारत
- 4 min read

Rohini Ghavari News : इंदौर की पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी के स्विट्जरलैंड में जहर खाने की खबर है। यह कदम नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद (रावण) पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उठाया गया। रोहिणी ने सुबह ही अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके चेतावनी दी थी कि वे चंद्रशेखर के नाम पर जहर खा लेंगी। अब खबरें आ रही हैं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रोहिणी घावरी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है और एक वाल्मीकि परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां सफाई कर्मचारी हैं। गरीबी के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत से शिक्षा हासिल की। उन्होंने स्विस स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। X पर लोग दावा कर रहे हैं कि रोहिणी घावरी ने स्विट्जरलैंड में जहर खा लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
तुम सब को मेरा अलविदा...
इससे पहले रोहिणी घावरी ने एक पोस्ट में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को दोषी ठहराते हुए जहर खाने की धमकी दी थी। उन्होंने दोपहर में X पर चंद्रशेखर के परिवार का एक फोटो शेयर कर लिखा था-
“यह फोटो पहले क्यों नहीं डाली ह@#%दे मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी, तूने मुझे खत्म कर दिया। मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना, किसी ने नहीं सुनी मेरी सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा।”
यौन शोषण और धोखे का आरोप
जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में रहते हुए रोहिणी ने भारत में बहुजन समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए एक फाउंडेशन शुरू किया। वे X पर दलित-बहुजन मुद्दों पर सक्रिय हैं और चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर काम करती थीं। रोहिणी का दावा है कि वे चंद्रशेखर के साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में रहीं। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने उनका और अन्य लड़कियों का शोषण किया, जबकि वे शादीशुदा थे। रोहिणी ने लोकसभा चुनाव 2024 तक चुप्पी साधी, ताकि चंद्रशेखर का राजनीतिक करियर न बिगड़े।
Advertisement
'मरने की धमकी देता था'
रोहिणी घावरी ने एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर रात में 3-3 बजे रो-रो फोन करते थे। जब वो उन्हें समझाती थी, तो मरने की धमकी देते थे। चंद्रशेखर बोलते थे कि तुम छोड़ दोगी तो मैं मर जाऊंगा।
रोहिणी का कहना है कि चंद्रशेखर ने उन्हें समाज के सामने बदनाम किया। आज (24 सितंबर) को उन्होंने दो वीडियो शेयर किए, जिनमें चंद्रशेखर को शराब पीते दिखाया गया। कैप्शन में लिखा-
Advertisement
"इस अय्याश बेवड़े आदमी को मैं बहुजन आंदोलन के लायक बना रही थी, यही गलती है मेरी।"
रोहिणी ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत नहीं सुन रही और 3 महीने की कोशिश के बाद भी चंद्रशेखर के खिलाफ FIR नहीं लिखी गई। फिलहाल रोहिणी के स्विट्जरलैंड के किसी अस्पताल में भर्ती होने की खहर है। हालांकि भारतीय दूतावास या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।