मां को ढूंढते हुए बालकनी में गई, फिसलकर 10वीं मंजिल से गिरी 5 साल की बच्ची; दिल्ली के आशा किरण अपार्टमेंट में हड़कंप

शनिवार रात दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक दुखद घटना में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। वह DDA की एक रिहायशी इमारत की 10वीं मंजिल से गिर गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5-Year-Old Girl Dies After Falling from 10th-Floor Balcony in Southeast Delhi's DDA Asha Kiran Apartments
मां को ढूंढते हुए बालकनी में गई, फिसलकर 10वीं मंजिल से गिरी 5 साल की बच्ची | Image: ANI

शनिवार रात दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक दुखद घटना में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। वह DDA की एक रिहायशी इमारत की 10वीं मंजिल से गिर गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रात करीब 10:30 बजे आशा किरण अपार्टमेंट (पॉकेट A-14, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी) में हुई। बताया जा रहा है कि सोकर उठने के बाद बच्ची अपनी मां को ढूंढते हुए बालकनी में चली गई। उसके माता-पिता घर के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान वह रेलिंग के ऊपर झुकी, उसका संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर नीचे गिर गई।

मछली की दुकान चलाते हैं उसके पिता

उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पिता मछली की एक स्थानीय दुकान चलाते हैं।

CCTV फुटेज की जांच की जा रही

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और निवासियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि आशा किरण अपार्टमेंट DDA द्वारा बनाया गया 14 मंजिला रिहायशी कॉम्प्लेक्स है।

ये भी पढ़ेंः 'अमेरिकी ठिकानों को नरक का एहसास कराएंगे', ईरान ने दी धमकी

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड