Delhi Blast: 10 लाख, 5 लाख और 2 लाख... दिल्ली धमाके में पीड़ितों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi Blast: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया है कि हमारी सरकार इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Blast
दिल्ली धमाके में पीड़ितों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान | Image: Rekha Gupta/X/Republic

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला के पास सोमवार को धमाका हुआ। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर 10 नवंबर की शाम एक हुंडई i20 कार में हुआ। शाम करीब 6:52 बजे हुआ यह धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए और 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं।

दिल्ली धमाके में जान गंवाने वालों और पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहायता राशि की घोषणा की है। दिल्ली की सीएम ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है।

मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी - सीएम रेखा गुप्ता 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा कि है कि दिल्ली की बीजेपी सरकार मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये की राशि देगी।

सीएम रेखा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा - दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं।

Advertisement

दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है । इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।

दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

Advertisement

NIA कर रही है दिल्ली धमाके की जांच 

दिल्ली कार ब्लास्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे रूप से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। धमाके के बाद अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा भी किया था और घायलों से अस्पताल में मुलाकात भी की थी। 
ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने घटना के पीछे के प्रत्येक अपराधी का पता लगाने का निर्देश दिया है।

गृह मंत्री की इस बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए इस धमाके की जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी जाए। मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद एनआईए की टीम दिल्ली धमाके की जांच में लग गई है।

धमाके के बाद 12 नवंबर तक लाल किला मेट्रो बंद

दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके को लेकर दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को लेकर बयान जारी किया है। X पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से, लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें - Delhi Blast Live Updates: NIA को सौंपी गई दिल्ली ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय की मीटिंग के बाद बड़ा फैसला

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड