अपडेटेड 7 May 2025 at 21:06 IST

RAIN: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत

दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ी राहत मिली है, मौसम ने करवट ली और करीब पौने 6 बजे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।

Follow : Google News Icon  
Rain Bring Sudden Relief to Chandigarh After Scorching Heat
बारिश | Image: X

Rain News: दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ी राहत मिली है, भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली और करीब पौने 6 बजे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे पर राहत की मुस्कान लौट आई। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर मौसम का मजा लिया।

दिल्ली-एनसीआर समेत गाजियाबाद में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। गौतमबुद्ध नगर के कुछ हिस्सों में अचानक झमाझम बारिश होने लगी। दोपहर तक मौसम में गर्मी थी, लेकिन अचानक ही तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कुछ समय की हुई झमाझम बारिश से मौसम के तापमान में गिरावट आई। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने ठंडी हवाओं का आनंद उठाया।

आसमान में छाए रहेंगे बादल 

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अभी भी मध्यम श्रेणी में है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप भी निकलेगी लेकिन 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 

धूल भरी आंधी से मची अफरातफरी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश से पहले हलकी धूल भरी आंधी चलने से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर पेड़ और बोर्ड के गिरने की भी सूचना सामने आई है, लेकिन कोई बड़ा हादसा होने की फिलहाल सूचना नहीं है। नोएडा, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बुधवार बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई जगह होर्डिंग उड़ गईं या फिर गिर गईं। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद शहर में ताजगी भर गई। धूल-मिट्टी साफ हो गई और हवा में ठंडक आ गई। लोगों ने ठंडी हवाओं के साथ मौसम का पूरा लुत्फ उठाया।

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'ऑपरेशन सिंदूर' ने इन महिलाओं को दिलाया सुकून, 15 दिनों से सूनी थी मांग

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 May 2025 at 19:09 IST