Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ फिर लौटेगी 'गुलाबी ठंड'? हरियाणा में भी गिरेगा तापमान, चलेंगी तेज हवाए; IMD ने जारी किया नया अपडेट

Aaj Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली- एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम बार-बार बदलता रहेगा। कभी बारिश, कभी गर्मी तो कभी ठंडी हवाएं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें और मौसम के अनुसार तैयारी करके रखें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi ncr weather update today thunderstorm heavy rainfall alert Haryana warning north india aaj Mausam ka haal
दिल्ली- NCR मौसम का हाल | Image: AI

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। India Meteorological Department (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

आज यानी 30 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। दिन के दौरान या शाम-रात के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक और आंधी भी देखने को मिल सकती है।

बारिश के साथ होगा महीने का अंत

31 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। महीने का आखिरी दिन बारिश के साथ खत्म हो सकता है, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा।

अचानक बढ़ेगा तापमान

बारिश के बाद 1 और 2 अप्रैल को तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Advertisement

अधिकतम तापमान: 36-37°C तक

न्यूनतम तापमान: करीब 22°C

Advertisement
Uploaded image

इन दो दिनों में गर्मी का असर थोड़ा बढ़ सकता है। इसके बाद 3-4 अप्रैल: फिर बदलेगा मौसम, तापमान गिरेगा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। लगातार दो दिन बारिश होने से तापमान में करीब 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

अधिकतम तापमान: करीब 30°C

न्यूनतम तापमान: लगभग 20°C

इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड यानी “गुलाबी ठंड” का एहसास हो सकता है।

हरियाणा में भी दिखेगा असर

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि हरियाणा में भी तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम सुहावना बना रहेगा।

अप्रैल का पहला हफ्ता रहेगा सुहावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल का पहला सप्ताह काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद मौसम ठंडा और आरामदायक हो जाएगा। हालांकि 4 अप्रैल के बाद मौसम कैसा रहेगा, इस पर अभी कोई नया अपडेट नहीं आया है। 

आने वाले दिनों में मौसम बार-बार बदलता रहेगा। कभी बारिश, कभी गर्मी तो कभी ठंडी हवाएं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें और मौसम के अनुसार तैयारी करके रखें।

यह जरूर पढ़ें: Budget Friendly Couple Trip: कम बजट में यादगार बनाना चाहते हैं हनीमून? भारत की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर; कपल्स के लिए है परफेक्ट स्पॉट

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड