Budget Friendly Couple Trip: कम बजट में यादगार बनाना चाहते हैं हनीमून? भारत की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर; कपल्स के लिए है परफेक्ट स्पॉट

Best Places For Couples: हनीमून को यादगार बनाने के लिए महंगा होना जरूरी नहीं है, बल्कि जरूरी है सही प्लानिंग और सही जगह का चुनाव करना होता है। यहां बताई गई जगहों पर आप कम बजट में भी अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत और रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

best places to visit in india for couples in less budget friendly honeymoon spot manali mussoorie Udaipur goa Andaman and nicobar island mcleodganj
कपल ट्रिप आइडियाज | Image: AI

Honeymoon Places For Couples: शादी के बाद हर कपल चाहता है कि उसका हनीमून खास और यादगार हो। लेकिन कई बार बजट की वजह से प्लानिंग अधूरी रह जाती है। अच्छी बात ये है कि भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में भी रोमांटिक और शानदार हनीमून एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन, जो कपल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली कपल्स के बीच हमेशा से फेवरेट रहा है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और खूबसूरत नज़ारे आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराते हैं। यहां रोहतांग पास और सोलंग वैली घूमने जरूर जाएं। कम बजट में अच्छे होटल और होमस्टे मिल जाते हैं। इसके अलावा लोकल खाना और कैफे भी किफायती हैं।

Uploaded image

मसूरी

अगर आप दिल्ली के पास कहीं जाना चाहते हैं, तो मसूरी एक बेहतरीन ऑप्शन है। मॉल रोड पर शाम की वॉक बहुत रोमांटिक होती है। केम्पटी फॉल्स और गन हिल जरूर देख सकते हैं। यहां कम बजट में ट्रिप आसानी से प्लान हो जाती है।

उदयपुर

“झीलों की नगरी” उदयपुर कपल्स के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। पिचोला झील में बोट राइड का मजा ले सकते हैं। सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ पैलेस घूमें। इसके अलावा यहां बजट होटल से लेकर लग्जरी स्टे तक सब मिल जाता है।

Advertisement
Uploaded image

गोवा

गोवा सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि कपल्स के लिए भी शानदार जगह है। शांत बीच पर जाकर पार्टनर के साथ समय बिताएं। बीच साइड कैंडल लाइट डिनर एंजॉय करें। इसके अलावा अगर आप ऑफ-सीजन में जाएं तो खर्च और भी कम हो जाता है।

Uploaded image

मैक्लोडगंज

अगर आप शांति और नेचर पसंद करते हैं, तो मैक्लोडगंज आपके लिए परफेक्ट है। त्रिउंड ट्रेक पर साथ में एडवेंचर कर सकते हैं। बौद्ध मंदिरों में सुकून के पल बिता सकते हैं। इसकी अलावा यहां बजट कैफे और स्टे आसानी से मिल जाते हैं।

Advertisement

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अगर आप बीच और क्लियर ब्लू पानी देखना चाहते हैं, तो अंडमान भी एक अच्छा ऑप्शन है। यहां हैवलॉक द्वीप पर रोमांटिक समय बिता सकते हैं। पार्टनर के साथ स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग ट्राई करें। इसके अलावा अगर आप पहले से बुकिंग करें तो खर्च कंट्रोल में रहता है।

Uploaded image

बजट में हनीमून प्लान करने के आसान टिप्स

  • ऑफ-सीजन में ट्रैवल करें। 
  • पहले से टिकट और होटल बुक करें। 
  • लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। 
  • महंगे रिसॉर्ट की बजाय होमस्टे चुनें।

हनीमून को यादगार बनाने के लिए महंगा होना जरूरी नहीं है, बल्कि जरूरी है सही प्लानिंग और सही जगह का चुनाव करना होता है। यहां बताई गई जगहों पर आप कम बजट में भी अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत और रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Mango Kulfi Recipe: बाहर से नहीं अब गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं 'मैंगो कुल्फी', नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
 

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड