अपडेटेड 16 November 2024 at 15:06 IST
दिल्ली: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनीष की चाकू मारकर हत्या, सलमान-अरबाज गिरफ्तार
हत्या की एक खबर आई है, जहां एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया था।
- भारत
- 2 min read

Delhi Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी से हत्या की एक खबर आई है, जहां एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया था। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं दिल्ली पुलिस देर ना करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के मुख्य शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। बुधवार (13 नवंबर) रात पुलिस टीम ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद शूटर को गिरफ्तार किया, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। गिरफ्तार आरोपित हाल ही में मुंडका हत्याकांड में शामिल था, जहां मुंडका इलाके में 9 नवंबर को हमलावरों ने हाल ही में जमानत पर रिहा हुए गिरोह के अमित लाकड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
नंदनगरी इलाके का ये युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब मनीष उर्फ राहुल ने एक लड़की से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, नंदनगरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि सुंदर नगरी इलाके के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि मनीष की गर्दन पर गहरी चोट थी।
घटना की जानकारी देने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी सलमान और उसका भाई अरबाज एक लड़की के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को डांटा और वहां से चले जाने को कहा, तो वे चले गए। हालांकि, लगभग आधे घंटे बाद सूचना मिली कि सलमान और अरबाज वापस आकर मनीष से झगड़ने लगे।
Advertisement
युवक की चाकू मारकर हत्या
जब कृष्ण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि अरबाज ने मनीष को पकड़ रखा था और सलमान ने तेज धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। मनीष को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Jhansi Fire: इस तरह जले नवजात, शव की नहीं हो पा रही पहचान; परिजनों ने की DNA टेस्ट की मांग
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 November 2024 at 10:14 IST