IMD UPDATE: दिल्ली में कब थमेगा गर्मी का सितम? पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट, जून की इस तारीख तक होगी मानसून की एंट्री

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक बना हुआ है और अगले 7 दिन तक भी तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। जानें दिल्लीवालों को कब मिलेगी थोड़ी राहत? पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Follow : Google News Icon  
Monsoon enters Delhi on this date in June
जून की इस तारीख को दिल्ली में मानसून की एंट्री | Image: IMD/ Representative

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बहुत ज्यादा भीषण गर्मी पड़ रही है। तंदूर की तरह दिल्ली गर्मी से भभक रही है। चारों ओर से आने गर्मी लू की तेज तपिश में लोगों को सड़कों पर निकलना पड़ता है। पिछले दिनों भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी तपामान में लगातार काफी बढ़ोतरी दर्ज की।  

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली के ताजा आंकड़ों की बात की जाए तो अगले वीरवार (28 मई) तक तापमान अधिकतम 44 डिग्री तक ही बना रहने वाला है।

यूपी के बांदा में 48 डिग्री पहुंचा पारा 

उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी जारी है। सबसे ज्यादा मैक्सिमम तापमान कल उत्तर प्रदेश के बांदा में 48.0°C रिकॉर्ड किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कितनी तपिश में लोग जीने को मजबूर है। IMD के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश और कोस्टल आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना जैसे इलाकों में भी तापमान काफी ऊपर दर्ज किया गया। यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का सबसे उच्चतम तापमान है।

दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से थोड़ी राहत?

IMD के ताजा अपडेट की बात की जाए तो, दिल्ली में आने वाले 7 दिन तापमान में बड़ी गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। अगले शुक्रवार  (28 मई) तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक ही बना रहने वाला है। हालांकि रविवार (29 मई) तक 1 डिग्री की मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर से गर्मी अपने चरम पर पहुंच कर, लगातार पतिश बढ़ाएगी।

Advertisement

IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया, साथ ही हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है, थोड़ी सी रहात 30 मई के बाद महसूस हो सकती है जिसमें तापमान में 3 डिग्री की गिरावट संभव है। लेकिन बुरी खबर है कि फिर से अगले दिन तापमान बढ़ जाएगा।

दिल्ली में मानसून इस तारीख तक आएगा  

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय यानी 1 जून से लगभग 5-6 दिन पहले ही, 26 मई को केरल के तट पर पहुंच चुका है। केरल में इस समय से पहले होने वाले आगमन का सीधा सकारात्मक असर उत्तर भारत पर भी पड़ेगा, जिससे दिल्ली-NCR में भी मानसून की प्रगति समय पर या फिर तय तारीख से थोड़ी पहले देखने को मिल सकती है। ऐसे में दिल्ली-NCR के इलाकों में मानसून 27 से 30 जून के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है।

Advertisement

दिन के तेज धूप में ना निकले बाहर- IMD

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के दिन के वक्त घर से बाहर न निकलें। खूब पानी पिएं, मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, आम और संतरे का सेवन करें, लू और गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। बुजुर्गों और बच्चों को भीषण गर्मी से बचाए रखें। सतर्क रहे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

यह भी पढ़ें : Heat Wave: राजस्थान नहीं UP का बांदा है सबसे गर्म, 48 डिग्री पहुंचा पारा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड