Heat Wave: राजस्थान नहीं यूपी का बांदा है सबसे गर्म, 48 डिग्री पहुंचा पारा; UP के 23 जिलों में रेड अलर्ट तो दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Heatwave Alert: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला 47.6 डिग्री तापमान के साथ भारत और दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भीषण लू को देखते हुए 5 दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave in UP & Delhi-NCR
Heatwave in UP & Delhi-NCR | Image: AI

Heatwave Alert: देश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप अपने चरम पर पहुंच गया है। आमतौर पर राजस्थान के शहरों को देश का सबसे गर्म इलाका माना जाता है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित बांदा जिले ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बांदा इस समय न सिर्फ भारत का, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे गर्म शहर बनकर उभरा है।

बांदा में 75 साल का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार (18 मई 2026) को बांदा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस (लगभग 48°C) दर्ज किया गया। पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है जब बांदा दुनिया का सबसे गर्म और एशिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बना है।

वहीं, पिछले 75 वर्षों में 18 मई के दिन दर्ज होने वाला यह अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। इससे पहले इसी साल 27 अप्रैल 2026 को भी बांदा में 47.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी गई है। 

दिल्ली-NCR में 'ऑरेंज अलर्ट' 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में भी सूरज की तपिश और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। IMD ने बुधवार (20 मई 2026) को दिल्ली के लिए पहले से जारी येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) कर दिया है। यह अलर्ट अगले 5 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

Advertisement

वहीं, दिल्ली में आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक 'हीटवेव' से लेकर 'सिवियर हीटवेव' (भीषण लू) की स्थिति बने रहने की आशंका जताई है।

क्यों पड़ रही है इतनी भीषण गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस अत्यधिक गर्मी के पीछे मुख्य कारण सक्रिय मौसम प्रणालियों (Weather Systems) का न होना है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत में कोई साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव नहीं है। वहीं, पाकिस्तान और थार रेगिस्तान की ओर से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं लगातार दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रही हैं, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखा जा रहा है।

Advertisement

कब घोषित होती है हीटवेव?

IMD के नियमों के अनुसार, मैदानी इलाकों में 'हीटवेव' तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाए और वह उस इलाके के सामान्य तापमान से कम से कम 4.5°C अधिक हो। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी और दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की कोई उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें:  लाल टोपी, कंधे पर गमछा... अखिलेश यादव ने बांटा भंडारा, चुनाव से पहले चले सॉफ्ट हिंदुत्व की राह तो भड़की BJP, कहा- अली को मानने वाले बजरंगबली...
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड