'7 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे और बेटी...', दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आया फोन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। केजरीवाल के साथ-साथ उनकी बेटी हर्षिता को भी मारने की धमकी मिली है।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिले, जिसके बाद उन्होंने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी (SSP) के पास शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मार देगा।
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी
मोहाली पुलिस ने BNS और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस संदिग्ध के कॉल रिकॉर्ड, IP लॉग और लोकेशन की जांच कर रही है। विधायक ने केजरीवाल और उनके परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है।
व्हाट्सएप पर मैेसेज भेजकर मांगी 7 करोड़ की फिरौती
आरोपित के व्हाट्सएप प्रोफाइल पर ‘H’ नाम दिखाई दे रहा था। आरोपी ने फोन के साथ लिखित संदेश में भी 7 करोड़ की रंगदारी की मांग की है। AAP विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्हें माध्यम बनाकर केजरीवाल तक फिरौती की मांग और हत्या की धमकी पहुंचाने की कोशिश की गई है।
Advertisement
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
पुलिस ने शुरुआत जांच और पूछताछ के आधार पर आपराधिक धमकी, रंगदारी और आईटी एक्ट के तहत बीएनएस की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया गया। जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है।