UP में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला, ओवैसी और चन्द्रशेखर ने मिलाया हाथ; कल हो सकता है गठबंधन का ऐलान

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद लखनऊ में गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। यह साझेदारी राज्य के लगभग 19% मुस्लिम और 21% दलित मतदाताओं को एकजुट कर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनाने का प्रयास है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला, ओवैसी और चन्द्रशेखर ने मिलाया हाथ; कल हो सकता है गठबंधन का ऐलान
UP में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला, ओवैसी और चन्द्रशेखर ने मिलाया हाथ; कल हो सकता है गठबंधन का ऐलान | Image: ANI

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़े उलटफेर की आहट सुनाई दे रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

दलित और मुस्लिम समीकरण की नई प्रयोगशाला

यह प्रस्तावित साझेदारी राज्य में एक नया वैकल्पिक राजनीतिक मंच तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की आबादी लगभग 19 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों (दलितों) की आबादी करीब 21 प्रतिशत है। कुल मिलाकर 40 प्रतिशत का यह बड़ा मतदाता वर्ग राज्य की दर्जनों विधानसभा सीटों पर हार-जीत तय करने का माद्दा रखता है।

ओवैसी का विस्तार और चंद्रशेखर की साख

ओवैसी तेलंगाना से बाहर, खासकर मुस्लिम बहुल राज्यों में पार्टी का विस्तार करने में जुटे हैं। भले ही यूपी में AIMIM वोटों को सीटों में बदलने में संघर्ष करती रही हो, लेकिन उसने खुद को मुस्लिम आवाज़ के तौर पर स्थापित किया है।

दूसरी ओर, 2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना सीट से मिली शानदार जीत ने चंद्रशेखर आजाद को दलित राजनीति का नया और उभरता हुआ चेहरा बना दिया है। चंद्रशेखर लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं। उनका आरोप है कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है, नोटबंदी के दुष्परिणाम जनता आज भी भुगत रही है और युवाओं के पास डिग्रियां होने के बावजूद सरकारी नौकरियां नहीं हैं। उनका मुख्य एजेंडा दलितों, पिछड़ों, युवाओं और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना है।

Advertisement

एनडीए और 'पीडीए' के लिए नई चुनौती

यह गठबंधन यूपी के मौजूदा सियासी समीकरणों को सीधा प्रभावित कर सकता है। समाजवादी पार्टी (SP) 'पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक' (PDA) के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। ओवैसी और आजाद का साथ आना सपा के पारंपरिक वोट बैंक में सीधी सेंध लगा सकता है।एक मजबूत तीसरे विकल्प का उभरना सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ वोटों के ध्रुवीकरण और बिखराव के नए समीकरण पैदा कर सकता है।

भावी रणनीति और चुनौतियां

हालांकि, इस गठबंधन की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सीट-बंटवारा किस तरह होता है, उम्मीदवारों का चयन कैसा रहता है और जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कैडर एक-दूसरे के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं। लखनऊ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से इस नए 'दलित-मुस्लिम' सियासी गठबंधन के भावी खाके और रणनीति पर स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'कुलगाम फायरिंग को गंभीरता से लेने की जरूरत, दोषियों पर तुरंत हो एक्शन', आतंकी हमले पर बोले पूर्व DGP विक्रम सिंह

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड