दिल्ली चुनाव के परिणाम ‘आप’ के खिलाफ जनता की नाराजगी को दर्शाते हैं: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ ‘‘आम आदमी’’ की नाराजगी चुनाव परिणामों में दिखाई दी।
- भारत
- 1 min read

Delhi Election Result 2025: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ ‘‘आम आदमी’’ की नाराजगी चुनाव परिणामों में दिखाई दी और इसकी गूंज पंजाब और अन्य जगहों पर भी सुनाई देगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बारे में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली के ‘आम आदमी’ ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाई और वह भी इतने जोर से कि इसकी गूंज अब पंजाब और अन्य जगहों पर सुनाई देगी।’’
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जल जीवन मिशन के तहत सात जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन करने के लिए कठुआ में थे, जो उनके उधमपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। इन योजनाओं से 10 गांवों के 15,881 लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जल जीवन मिशन के तहत कठुआ में 1,369.57 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कुल 303 जलापूर्ति योजनाएं शुरू की जा रही हैं।’’