अपडेटेड 9 February 2024 at 19:15 IST

Delhi: दिल्ली से बड़ी खबर, द्वारका के नजफगढ़ में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

Delhi News: दिल्ली के द्वारका में एक सलून में घुसकर गोली मारी गई है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Dwarka Firing
दिल्ली के द्वारका में हत्या | Image: Republic

Delhi News: द्वारका के नजफगढ़ के एक सलून में घुसकर गोलीबारी की गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नजफगढ़ में जिनपर गोली चलाई गई, उनके नाम आशीष और सोनू बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों की मौत हो गई है।

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस के एक बयान के मुताबिक, PS नजफगढ़ में एक PCR कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80, सैलून में 1 लड़के को गोली मार दी। इसके अलावा PS मोहन गार्डन में बंदूक की गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई थी। सोनू और आशीष नाम के दोनों व्यक्तियों की चोटों के कारण मौत हो गई। SOC तक पहुंचने के लिए अपराध और FSL टीमों को लगाया गया है और आगे की जांच जारी है।

शास्त्री पार्क में भी गोलीबारी

इससे पहले उत्तरपूर्वी दिल्ली में पैसों के विवाद के चलते 22 वर्षीय कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार, 9 फरवरी को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर शास्त्री पार्क इलाके के सी-ब्लॉक में हुई। घायल शाहरुख पर लूट, छीना झपटी और शस्त्र अधिनियम समेत 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा,"आरोपियों की पहचान फरमान, फाजिल, प्रिंस, फैजल और वाहिद के रूप में की गई है और सभी पेशे से कबाड़ का काम करते हैं।"

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाहरुख का फाजिल, प्रिंस और फरमान से पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उपायुक्त ने कहा,''आरोपियों ने बृहस्पतिवार को शाहरुख को घेर लिया। उनके बीच कहासुनी हुई और इसके बाद फरमान ने उसे गोली मार दी। शाहरुख को पेट के नीचले हिस्से में दाहिनी ओर गोली लगी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।''

Advertisement

(इनपुटः PTI और Republic)

ये भी पढ़ेंः Pakistan Elections: इमरान खान की पार्टी ने किया बंपर जीत का दावा, कहा- 'हार स्वीकार करें नवाज शरीफ'

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 18:12 IST