VIDEO: पहली बार अयोध्या की तरह जगमगाई दिल्ली, India Gate के ऊपर राम कथा के भव्य दर्शन, एक साथ जले डेढ़ लाख से ज्यादा दीये
VIDEO: दिल्ली में India Gate के ऊपर राम कथा के भव्य दर्शन हुआ, साथ ही कर्तव्य पथ पर लाखों दीए जगमगाए, आप भी देखें वीडियो।
- भारत
- 2 min read

Delhi Diwali View: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर पहली बार देखने को मिल रहा है कि लोगों ने कर्तव्य पथ पर लाखों दिए जलाए। वही इंडिया गेट के ऊपर का जो नजारा था वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। जी हां, एक तरफ इंडिया गेट के ऊपर राम कथा के भव्य दर्शन वहीं दूसरी ओर नीचे जगमगाते लाखों दिए। नजारा देखने लायक था। पहली बार कर्तव्य पथ पर इस तरह दीवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। जो अनोखा तो है ही साथ ही ऐतिहासिक भी है। आप भी देखे इंडिया गेट के ऊपर राम कथा।
दिल्ली वालों ने पहली बार ऐसा दृश्य देखा गया
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता के साथ इंडिया गेट पहुंचकर दीवाली का जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की दीवाली इस बार और भी खास हो गई है, क्योंकि कर्तव्य पथ पर लाखों दीए जलाए गए हैं। दिल्ली के लोगों ने पहली बार ऐसा दृश्य देखा है, जब कर्तव्य पथ पर लाखों दीए जलाए गए और इंडिया गेट के ऊपर राम कथा का भव्य दर्शन दिखाया गया। यह दृश्य वाकई में देखने लायक था।
INDIA GATE पर ऐतिहासिक आयोजन
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आगामी उत्सव को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "पहली बार दिल्ली में दिल्ली की सरकार द्वारा दीपावली का भव्य आयोजन हो रहा है और कर्तव्य पथ पर लाखों दिए जलाए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि यह ‘बदलती हुई दिल्ली की जगमगाती दीपावली है, जिसे पूरा देश देख रहा है। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राम कथा पर आधारित एक भव्य ड्रोन शो है, जो अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक आयोजन है।'