Delhi Crime: दिल्‍ली के दयालपुर में संदिग्ध हालत में नाबालिग की मौत, पुलिस को रेप के बाद हत्या का शक; शरीर पर मिले चोट के निशान

दिल्ली के दयालपुर में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया, अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद POCSO समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
20-Year-Old Woman Shot Dead in Delhi
नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न | Image: Pixabay

Minor girl dead sexual abuse: दिल्ली के दयालपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न के बाद उसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। घटना नेहरू विहार इलाके की है। दयालपुर थाना को रात करीब 8:41 बजे एक कॉल मिली, जिसमें नेहरू विहार में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लड़की को उसके पिता जेपीसी अस्पताल लेकर जा चुके थे।

JPC अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया मृत 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान और यौन उत्पीड़न के संकेत पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने आ सके।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, POCSO समेत कई धाराएं 

दयालपुर थाना पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1)/66/13(2) बीएनएस और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- 'हम आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों के साथ काम कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।'

जांच जारी, पुलिस कर रही छानबीन

यह मामला शहर में मासूमों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता खड़ी करता है। ऐसे जघन्य अपराध समाज को झकझोर देते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हो चुकी है। यह खबर जारी जांच और जो भी जानकारी उपलब्ध है उस पर आधारित है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के लिए उसके नाम या परिवार का विवरण नहीं प्रकाशित किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : आधार कार्ड से 2% ब्याज पर लोन और 50% माफ! क्या आपको भी आ रहे ऐसे मैसेज?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड