Weather: दिल्ली की ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! पहाड़ों की बर्फीली हवाओं की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानें आज का मौसम अपडेट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। जानें IMD ने आज का क्या कुछ मौसम को लेकर अपडेट दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
IMD अपडेट | Image: X/Repuplic

Cold wave India: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में कई जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा चल रही है, जिसने उत्तर भारत को भी चपेट में ले लिया है। IMD की माने तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में बेहत ठंडी हवा चल रही है। अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान जताया जा रहा है।

दिल्ली में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड

दिल्ली-NCR में रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली-NCR में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, पालम में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो 13 साल का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है। इससे पहले 2013 में 2.6 डिग्री दर्ज हुआ था। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी ठंडी हवाएं चल रही है।

IMD ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 जनवरी को शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।’ 

यूपी-बिहार में कंपकंपाती सर्दी

दूसरी ओर यूपी-बिहार में कंपकंपाती सर्दी पड़ रही है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड से कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 2 दिनों में कोहरा कम होगा और धूप निकलेगी। वहीं दिल्ली-NCR में भी आज दोपहर को कल की तरह खिली धूप निकलने का अनुमान जताया जा रहा है।

Advertisement

ताजा अनुमान के मुताबिक, रात का तापमान गिरता रहेगा, लेकिन मकर संक्रांति तक मौसम बेहतर होने की संभावना है। पिछले दिनों घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।

पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत तक बर्फीली हवाओं का प्रकोप

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है। शिमला में तापमान 0 डिग्री और श्रीनगर में -7 डिग्री तक पहुंच गया है। IMD ने चेतावनी दी है कि ऊंची चोटियों पर ठंड बढ़ेगी और घना कोहरा विजिबिलिटी कम रहेगी। जिससे सड़क यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर रखना जरूरी हैं, क्योंकि तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।

Advertisement

दिल्ली-NCR में कई जगह नाइट शेल्टर की व्यवस्था की गई है। वहीं, IMD के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों में तापमान 4 डिग्री से नीचे या सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री कम हो, तो कोल्ड वेव घोषित होती है। इसी के साथ ही अगले 2 दिन और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, तब तक सर्दी से बचे और जरूरी सावधानी बरतें।  

यह भी पढ़ें: School Closed:फिर बढ़ीं छुट्टियां,UP के इस जिले में 8वीं तक के स्कूल बंद

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड