EXCLUSIVE/ मोदी जी जैसा कोई तो है जो मुझ जैसे को कह रहा है कि जाओ दिल्ली चलाओ, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं- CM रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने बताया कि आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कोई भी सबमिट होती है तो दुनिया के देश भारत की ओर नजरें उठाकर देखते हैं। हम क्या बोलने वाले हैं?...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
rekha-gupta-in-republic-planery-summit
मोदी जी जैसा कोई तो है जो मुझ जैसे को कह रहा है कि जाओ दिल्ली चलाओ, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं- CM रेखा गुप्ता | Image: Republic

Delhi CM Rekha Gupta in Republic Planery Summit 2025:  रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में हिस्सा लेने पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खुले हाथ दिल्ली की चलाने की आजादी दी है इतना ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि वो रेखा गुप्ता के साथ खड़े हैं। समिट में पहुंची रेखा गुप्ता ने बताया साल 2014 से पहले कैसे भारत के लोगों के साथ बोझ की तरह से व्यवहार किया जाता था। 2014 के बाद एक अलग युग की शुरुआत हुई पीएम मोदी के आने के बाद जो देश के लिए लाइबिलिटी थी वो एसेट बनती गई। आज के दिन हर देश भारत से जुड़ना चाहता है। आज भारत एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


रेखा गुप्ता ने बताया कि आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कोई भी सबमिट होती है तो दुनिया के देश भारत की ओर नजरें उठाकर देखते हैं। हम क्या बोलने वाले हैं? हम क्या कहने वाले हैं? क्या नई दिशा देने वाले हैं लोग हमें फॉलो करते हैं? और इस पूरे भारत में जहां हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता के साथ-साथ अपने आधुनिकता को भी हम बढ़ा रहे हैं। यह मोदी जी का नेतृत्व है आज मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाते आप लोगों के मुख्यमंत्री के रूप में आपके बीच में हूं और जब मैं दिल्ली के बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है कि लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली के बीच में से होकर निकलने वाला है। दिल्ली देश की राजधानी है देश का दिल दिल्ली कैसे पीछे छूट सकती है? दिल्ली को देश के साथ ताल में ताल मिला कर बढ़ाने के लिए आज मैं दिल्ली का शुक्रिया अदा करती हूं की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में जो बनाई गई है। आज तक जो होता रहा दिल्ली में ये 27 साल के बाद वह मौका आएगा जब दिल्ली असल में प्रोग्रेस देख गति देखेगी और विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा।


दिल्ली को मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि केवल दिल्ली को इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है एजुकेशन सिस्टम ऐसा चाहिए जो वर्ड लेवल का हो। आज जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए पूरे देश से पूरी दुनिया से लोग पढ़ने के लिए आते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी एक बड़ा नाम है ऐसा ही हमारा एजुकेशन सिस्टम दिल्ली के स्कूलों में भी हो। ऐसे ही हमारे अस्पताल दिल्ली में हो जहां देश भर के लोग इलाज कराने आए केवल एम्स क्यों हो हर अस्पताल का वही इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों ना हो? हर अस्पताल में वही सुविधा क्यों ना हो? आज मैं सोचती हूं दिल्ली में केवल हमें संस्कृत टूरिज्म नहीं बल्कि एजुकेशन टूरिज्म मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ाने के लिए बहुत सारे काम कर रहे हैं और वह किए जाएंगे ताकि दिल्ली देश की राजधानी में कोई आए तो उसके लिए बहुत सारे आने के कारण हो।


दिल्ली में दिखेगा अब डबल इंजन सरकार का फायदा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि मैं दिल्ली की जनता को कहना चाहती हूं कैसे लिमिटलेस दिल्ली में आप सभी के लिए जगह है काम करने के लिए रहने के लिए शिक्षा के लिए आगे बढ़ाने के लिए और अपने सपने साकार करने के लिए और आप सब लोग आने वाले समय में इसे देखेंगे डबल इंजन की सरकार का फायदा क्या होता है। यह आपके आने वाले समय में दिखाई देगा और बड़ी खुशी हुई होगी आपको जब गृहमंत्री के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री की मीटिंग दिल्ली पुलिस के साथ में और दिल्ली की सुरक्षा के सारे बिंदुओं पर चर्चा हुई तो लोगों ने मुझे कहा कि भाई बहुत सालों बाद ऐसा देखा कि मुख्यमंत्री जी और गृहमंत्री जी एक साथ बैठे और मुस्कुरा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः आयुष्मान योजना AAP सरकार ने क्यों रोक रखा था? CM रेखा गुप्ता ने खोला राज

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड