LIVE BLOG

Delhi Blast Live Updates: अल फलाह यूनिवर्सिटी के ओखला स्थित हेड क्वार्टर में पहुंची पुलिस, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले में हो रही जांच

खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। इस विस्फोट में 12 लोगों की जान चली गई थी।

Follow : Google News Icon  
Delhi Blast
दिल्ली धमाका | Image: ANI/Republic

खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। इस विस्फोट में 12 लोगों की जान चली गई थी। सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों ने कथित तौर पर कई जगहों पर सीरियल ब्लास्ट करने के लिए लगभग 32 पुराने वाहनों में विस्फोटक लगाने की योजना बनाई थी।

Live Blog

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट का आरोपी डॉ. उमर 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों से होकर गुजरा था।


दिल्ली ब्लास्ट: अल-फलाह विश्वविद्यालय निलंबित

अभी-अभी खबर आ रही है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल-फलाह विश्वविद्यालय फरीदाबाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय यह कहते हुए निलंबित किया गया है कि विश्वविद्यालय की'स्थिति अच्छी नहीं है। 


दिल्ली ब्लास्ट मामले में UAPA के तहत FIR दर्ज

खबरों के अनुसार दिल्ली ब्लास्ट में मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA के सेक्शन 16 और 18 के तहत FIR दर्ज कर ली है। मुकदमा में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धारा 3 और 4 का जिक्र है। खबरों के अनुसार FIR विनोद नाम के दिल्ली पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज की गई है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) 109 (1) 61 (2) का भी जिक्र है। आपको बात दें कि यह FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।


Advertisement

दिल्ली ब्लास्ट: लखनऊ के डॉक्टर परवेज अंसारी गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट मामले कि जांच दिल्ली से लेकर फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर से लेकर कानपुर तक जारी है। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में लखनऊ के डॉक्टर परवेज़ अंसारी को दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


CCTV फुटेज में दिखा डॉ. उमर उन नबी

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में एक नया सुराग मिल है। CCTV फुटेज में मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी 10 नवंबर की सुबह हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका स्थित मेवात टोल पर दिखाई दिया है। फुटेज की पुष्टि दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद डुंबरे ने की है।


Advertisement

पुलिस ने इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को कब्जे मे लिया

आतंकी हमले वाली जगह पुलिस गहन निरीक्षण कर रहे हैं। इलाके में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को आगे की जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।


अल-फ़लाह विश्वविद्यालय में एक संदिग्ध कार जांच

दिल्ली कार ब्लास्ट में इस समय अल-फ़लाह विश्वविद्यालय केंद्र बना हुआ है। एक तरफ विश्वविद्यालय में बम निरोधक दस्ता जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ एक संदिग्ध कर मिली है। संदिग्ध ब्रेज़ा कार की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है।


अल फलाह विश्वविद्यालय पहुंचा बम निरोधक दस्ता

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले की जांच अल फलाह यूनिवर्सिटी इस समय सेंटर बना हुआ है। ताजा खबरों के अनुसार फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के परिसर में प्रवेश में बम निरोधक दस्ता पहुंचा। विस्फोटक होने का कयास लगाया जा रहा है।


दिल्ली कार विस्फोट स्थल पर दिल्ली पुलिस की जांच जारी

दिल्ली विस्फोट की जांचः 10 नवम्बर को दिल्ली के लाल किला के पास कार में धमाका हुआ था, उस घटना स्थल की गहन जांच पड़ताल करने दिल्ली पुलिस कर्मियों और अन्य एजेंसियों पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने आतंकवादी घटना माना है जिसकी जांच दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक चल रही है।


जम्मू कश्मीर के गांदरबल में कार्रवाई तेज

दिल्ली विस्फोट की जांचः अब सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और पिछले मुठभेड़ों से जुड़े कई घरों पर छापेमारी की है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से पुलिस टीमों ने इलाके में चल रहे सुरक्षा उपायों के तहत उन घरों की तलाशी ली, जहां पहले गोलीबारी हो चुकी थी।


अल फलाह यूनिवर्सिटी के दिल्ली ओखला में स्थित हेड क्वार्टर में पहुंची पुलिस

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले की जांच के संबंध में हरियाणा पुलिस अल फलाह यूनिवर्सिटी के दिल्ली ओखला में स्थित हेड क्वार्टर में पहुंची। डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन सईद और डॉक्टर उमर का अल फलाह यूनिवर्सिटी से संबंध है। हरियाणा पुलिस उनके बारे में जानकारी और उनसे जुड़े दस्तावेज के लिए अल फलाह यूनिवर्सिटी के हेड क्वार्टर पहुंची है।


डॉक्टर फारूक को NIA ने हिरासत में लिया

हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज हापुड़ पिलखुआ थाना से डॉक्टर फारूक को NIA  ने हिरासत में लिया।


मसूद अजहर के भतीजे उमर फारूक की बीवी अफीरा बीबी का शाहीन सईद से कनेक्शन

अफीरा शाहीन के संपर्क में थी। शाहीन, सहीदा और अफीरा के कहने पर भारत में जमात उल मुमीनात का महिला विंग तैयार कर रही थी। मसूद का भतीजा उमर फारूक पुलवामा अटैक के एक महीने बाद एनकाउंटर में मारा गया था। अफीरा बीबी पाकिस्तान की रहने वाली है। महिलाओं को कट्टरपंथी बनाने का जिम्मा शाहीन को दिया था।


जैश ए मोहम्मद की टॉप कमांडर शाहीन पर सबसे बड़ा खुलासा

जैश ए मोहम्मद ने डॉ. शाहीन को मैडम सर्जन का कोड दिया था। शाहीन से इस ऑपेरशन में जुड़े सभी साथी और जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी मैडम सर्जन कह कर बुलाते थे। जैश ए मोहम्मद की मैडम सर्जन ऑपेरशन हमदर्द को अंजाम देने में जुटी थी। युवा मुस्लिम लड़कियों और मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी दिखा कर दहशतगर्दी की तरफ ले जाने वाले ऑपेरशन का नाम operation हमदर्द रखा गया था।


शाहीन की कुंडली

विस्फोट मामले की एक आरोपी डॉ. शाहीन सईद, 1 सितंबर, 2012 से 31 दिसंबर, 2013 तक कानपुर मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग की प्रमुख रहीं। 2012 में, डॉ. शाहीन सईद ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद अपना मेडिकल फॉर्म जमा किया। उसके बाद, शाहीन 2013 तक कानपुर मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर के रूप में कार्यरत रही। बाद में उसका तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज कर दिया गया।


NAAC ने यूनिवर्सिटी को भेजा नोटिस

अल-फलाह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि उसके इंजीनियरिंग और शिक्षा स्कूल राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से मान्यता प्राप्त हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह मान्यता बहुत पहले ही समाप्त हो चुकी है। NAAC के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय को कभी मान्यता नहीं मिली थी। उसके इंजीनियरिंग कॉलेज को 2013 में और उसके शिक्षक शिक्षा स्कूल को 2011 में A ग्रेड मिला था, और दोनों ही मान्यताएं अब समाप्त हो चुकी हैं, क्योंकि मान्यता पांच वर्षों के लिए वैध होती है।

NAAC के निदेशक, प्रोफेसर गणेशन कन्नबिरन ने बुधवार को विश्वविद्यालय को मान्यता का झूठा दावा करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में आगे कहा गया है कि विश्वविद्यालय को कभी मान्यता नहीं मिली है और न ही उसका कभी मूल्यांकन हुआ है, फिर भी वह अपनी वेबसाइट पर "बिल्कुल गलत और भ्रामक" मान्यता संबंधी दावे प्रदर्शित कर रहा है, जिससे छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को धोखा मिल रहा है। नोटिस में, NAAC ने संभावित कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए सवाल किया है कि क्यों न विश्वविद्यालय को भविष्य में मान्यता देने से रोक दिया जाए और क्यों न परिषद को UGC, NMC, NCTE, AICTE और हरियाणा सरकार जैसे नियामकों से उसके कार्यक्रमों की मान्यता वापस लेने या उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश करनी चाहिए। विश्वविद्यालय को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी वेबसाइट और सार्वजनिक सामग्री से मान्यता संबंधी सभी झूठे दावों को तुरंत हटा दे, NAAC को अनुपालन रिपोर्ट दे और सात दिनों के भीतर नोटिस का जवाब दे।


अल फलाह यूनिवर्सिटी में मिली Brezza कार

BREZZA कार शाहीन की बताई जा रही है। कार यूनिवर्सिटी कैम्पस में पुलिस को मिली है। अल फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी है कार।डॉक्टर शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है कार।


आदिल की शादी में शामिल हुए लोगों से जांच एजेंसियां करेगी पूछताछ

आदिल की शादी का कार्ड भी सामने आया। आदिल की शादी 4 अक्टूबर को कश्मीर में हुई थी। आदिल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर अस्पताल में काम करता था। शादी की छुट्टी लेकर वो कश्मीर गया था। शादी में अस्पताल के डॉक्टर और कुछ स्टाफ मेंबर भी गए थे। ये सभी एजेंसियों की राडार पर हैं। इसके अलावा कश्मीर के जो लोग शादी में शामिल हुए थे एजेंसी उनकी लिस्ट बना रही है।

Published By :
Kunal Verma

पब्लिश्ड