'धमाके के जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे, मिलेगी कड़ी सजा...', दिल्ली ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के लाल किले के करीब धमाके को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
- भारत
- 3 min read

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के लाल किले के करीब धमाके को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। जल्दी ही जांच रिपोर्ट सबके सामने होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि वो सभी पीड़ित परिवारों को ये भरोसा दिलाते हैं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। खास बात ये है कि भारत ने कई बार कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे राजनाथ सिंह के बयान को उसी सख्ती से जोड़कर देखा जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह भी देश के सभी बड़ी एजेंसियों के साथ बैठक करके इस घटना की पूरी जानकारी ले चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”
राजनाथ बोले- एजेंसियां जांच में जुटीं
राजनाथ सिंह ने कहा, “कल दिल्ली में हुई दुखद दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस गहन दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और सांत्वना प्रदान करें।” उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की प्रमुख जांच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जांच कर रही हैं। जांच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। मैं देशवासियों को दृढ़ता से आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस त्रासदी के लिए ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
अब तक क्या- क्या हुआ इस मामले में एक्शन?
Advertisement
ब्लास्ट के बाद पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ कार से सवार डॉ. उमर के परिवार को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे इस पूरे ब्लास्ट को लेकर जानकारी ली जा रही है। उमर की भाभी ने भी साफ किया कि उमर ने कॉल करने के लिए मना किया था। इसके पीछे की वजह उसने कोई जरूरी काम बताया था। पुलिस ने उमर के भाई और मां को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ के साथ-साथ डीएनए सैंपल लिए जाएंगे, जिससे ही शव की पहचान हो पाएगी।
लाल किले को किया गया बंद
Advertisement
सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन मेट्रो स्टेशन के 2 गेट बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही लाल किले को भी 13 नवंबर तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है।