ट्रिपल मर्डर से दहला देहरादून, बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड दंपति और नौकरानी की पेंचकस से गोद-गोद कर बेरहमी से की हत्या
देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ट्रिपल मर्डर यानी एक बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी प्लंबर का काम करता है और पहले से ही उस बुजुर्ग जोड़े को जानता था।
- भारत
- 3 min read
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े हुए एक ट्रिपल मर्डर से पूरा शहर हैरान है। यह दहला देने वाली वारदात तपोवन रोड पर विष्णुलोक कॉलोनी में हुई है। बदमाश ने तीनों पर पेचकस से कई वार किए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी प्लंबर का काम करता है और पहले से ही उस बुजुर्ग जोड़े को जानता था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी ने पेचकस से गोद-गोद कर बेरहमी से की हत्या
शुरुआती जानकारी के अनुसार बदमाश लूटपाट की नीयत से घर के अंदर दाखिल हुए थे, लेकिन जब बुजुर्ग दंपती और नौकरानी ने विरोध किया, तो उसके बाद बदमाश ने तीनों लोगों को पेचकस से गोद-गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों पर आरोपी ने पेचकस से कई वार किए। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर निवासी देहरादून व शीला निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।
आरोपी प्लंबर, बुजुर्ग दंपति ने बुलाया था काम के लिए
आरोपी प्लंबर का काम करता है और पहले से ही उस बुजुर्ग जोड़े को जानता था। जोड़े ने उसे मंगलवार को प्लंबिंग के काम के लिए अपने घर बुलाया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद आरोपी और बुजुर्ग जोड़े के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने अकेले ही इन हत्याओं को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचा
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान शोर सुनकर पड़ोसी बुजुर्ग दंपति के घर की तरफ दौड़े। लोगों को आते देख आरोपी भागने लगा और पेचकस दिखाकर उन्हें डराने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुलाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस पूछताछ में जुट गई है।
Advertisement
मौके पर पहुंच पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस आगे की जांच के लिए साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से गहनता से छानबीन कर रही है।
ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में दहशत
विष्णुलोक कॉलोनी जैसी जगह में ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे इलाके में दहशत के माहौल है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृत लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घाटन के बाद राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब कड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं।