Dehradun: मसूरी घूमने जा रहे 2 पर्यटकों की मौत, कार गिरी खाई में

देहरादून से सटे मसूरी में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो पर्यटकों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Man Stabbed To Death By Neighbour Over Electricity Theft, 4 Held
2 tourists going to Mussoorie died car fell into a ditch | Image: Pixabay

देहरादून से सटे मसूरी में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो पर्यटकों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह पांच बजे देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड़ पर हुई, जहां कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि….

उन्होंने बताया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी उत्तर प्रदेश से आए थे। हादसे के बाद इनमें से तीन कार से सुरक्षित बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचने में सफल रहे जबकि अन्य कार में ही फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर दो शव बरामद हुए जबकि अन्य घायल व्यक्ति को कार से बाहर निकाला गया। घटना के बाद सड़क तक स्वयं पहुंचे लोगों को भी मामूली चोट आयी हैं। चारों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार में सवार लोग नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। मृतकों की पहचान नोएडा के सेक्टर 134 निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार (चालक) और बुलंदशहर निवासी अजय (31) के रूप में हुई है जबकि घायलों में अनिल कुमार का भाई गुल्लू (29), नोएडा के सेक्टर 135 का रहने वाला राजू (30), नोएडा के सेक्टर 134 में रहने वाला सुभाष (27) और बुलंदशहर के ढकोली का रहने वाला मोनू (28) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - कैसे आमिर खान के सौतेले भाई से शादी कर पछताईं एक्ट्रेस

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड