DEFENCE: रक्षा मंत्रालय ने तीन साल के लिए 6 कंपनियों पर बढ़ाया बैन, 2012 से DDP की रडार पर हैं ये फर्म्स

रक्षा मंत्रालय ने तीन साल के लिए 6 डिफेंस कंपनियों पर पहले से लगाए गए बैन को बढ़ा दिया है। ये कंपनियां 2012 से DDP की रडार पर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajnath Singh
रक्षा मंत्रालय ने 6 डिफेंस कंपनियों पर बैन बढ़ाया। | Image: Republic

भारत के रक्षा मंत्रालय ने छह डिफेंस फर्मों पर प्रतिबंध को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय के इस कदम से इन ठङ फर्मों की लेन-देन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इन कंपनियों में सिंगापुर टेक्नोलॉजीज काइनेटिक्स लिमिटेड, इज़राइल मिलिट्री इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टीएस किसान एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, आरके मशीन टूल्स लिमिटेड, राइनमेटल एयर डिफेंस (ज़्यूरिख) और कॉरपोरेशन डिफेंस (रूस) शामिल हैं।

इन कंपनियों को शुरू में 11 अप्रैल, 2012 से 10 साल के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ व्यापार करने से रोक दिया गया था। इसे पहली बार 2022 में तीन और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक आदेश में कहा, "यह अनुरोध किया जाता है कि इस मंत्रालय और सेवा मुख्यालय में सभी विंग द्वारा उपरोक्त निर्णय का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।"

सुरक्षा सलाहकार बोर्ड की कमान पूर्व RAW प्रमुख को मिली

भारत सरकार आतंक के खात्मे के लिए बड़े एक्शन की तैयारी में हैं। नई दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच देश की रणनीतिक सलाहकार समिति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया है। बोर्ड में सशस्त्र बलों, खुफिया, विदेश सेवा और पुलिस के कई हाई-प्रोफाइल पूर्व शीर्ष अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है। राजधानी दिल्ली में बैठकों का सिलसिला जारी है। PM मोदी के एक्शन को लेकर हर किसी की नजर टिकी है। PM मोदी CCS की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अलग से मीटिंग कर रहे हैं। इस बीच मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी को बोर्ड में शामिल किया गया है। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS भी हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान पर भारत की वाटर स्ट्राइक का सबूत आया, सियालकोट के पास चिनाब नदी सूखी; पहले और अब की तस्वीरें देखिए

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड