अपडेटेड 11 July 2024 at 23:33 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह AIIMS में भर्ती, न्यूरो सर्जरी विभाग में चल रहा इलाज

Delhi News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं।

Follow : Google News Icon  
Rajnath Singh
Rajnath Singh | Image: PTI

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। आज सुबह तीन बजे बैकपेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिल रही है कि न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

10 जुलाई को था राजनाथ सिंह का जन्मदिन

इससे एक दिन पहले राजनाथ सिंह का जन्मदिन था। PM मोदी ने रक्षा मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था- 'राजनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। एक मूल्यवान कैबिनेट सहयोगी, वह एक ऐसे नेता हैं जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। वह कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने में सबसे आगे हैं और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'

वहीं, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, ''जनप्रिय राजनेता, भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई!'' मुख्यमंत्री ने लिखा ‘‘प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।’’

Advertisement

उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और फिर भाजपा की युवा शाखा में शामिल हो गए। राजनाथ सिंह की छवि एक गैर-विवादास्पद नेता की है। चाहे सहयोगी दल हों या विपक्षी, पेचीदा मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए वह अक्सर पार्टी की पसंद रहे हैं। वह वर्तमान में लोकसभा में लखनऊ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement

ये भी पढ़ेंः जयपुर में कंगना जैसा मामला, एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की क्रू मेंबर ने CISF के ASI को मारा थप्पड़;VIDEO

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 11 July 2024 at 21:44 IST