अपडेटेड 6 February 2025 at 23:20 IST

पुणे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद संदिग्ध 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' से मृतकों की संख्या छह हुई

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 63 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के बाद संदिग्ध 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' (जीबीएस) से मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है।

Follow : Google News Icon  
 Death toll from suspected 'Guillain-Barré syndrome' rises to six
Death toll from suspected 'Guillain-Barré syndrome' rises to six | Image: Representational

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 63 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के बाद संदिग्ध 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' (जीबीएस) से मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुखार, दस्त और पैरों में कमजोरी की शिकायत के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच में पता चला कि उन्हें जीबीएस है।

पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार को बुजुर्ग व्यक्ति की हालत बिगड़ गई और तीव्र 'इस्केमिक स्ट्रोक' के कारण उनकी मृत्यु हो गई।’’

‘इस्केमिक स्ट्रोक’ तब होता है जब रक्त का थक्का मस्तिष्क तक जाने वाली धमनी को अवरुद्ध कर देता है।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि इन छह मौतों में से पांच की मौत संदिग्ध रूप से जीबीएस के कारण हुई है, जबकि एक मरीज की मौत इस बीमारी से हुई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन नए मामलों का पता चलने के साथ ही पुणे में जीबीएस के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 173 हो गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: TTD से 18 गैर हिन्दू कर्मचारियों को हटाये जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 6 February 2025 at 23:20 IST