अपडेटेड 13 March 2024 at 15:04 IST
मुंबई के 5 स्टार होटल में मिला अमेरिकी नागरिक का शव, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
मुंबई के 5 सितारा होटल में एक अमेरिकी नगरिक का सव मिलने से हड़कंप मच गया है। शख्स की उम्र 62 साल बताई जा रही है।
- भारत
- 2 min read

US Citizen Found Dead in Mumbai: मुंबई के 5 सितारा होटल में एक अमेरिकी नगरिक का सव मिलने से हड़कंप मच गया है। शख्स की उम्र 62 साल बताई जा रही है और शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये मामला 11 मार्च मंगलवार का है, जब मुंबई के अंधेरी स्थित एक होटल में अमेरिकी नागरिक का शव बरामद हुआ। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने एडीआर का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। जांच में पता चला है कि विदेशी नागरिक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। कहा जा रहा है कि होटल का स्टाफ जब कमरे के बाहर पहुंचा तो उसने काफी देर तक बेल बजाया। बेल का जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही स्टाफ को शख्स बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। फिर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीटिंग के लिए भारत आया था शख्स
जानकारी के अनुसार मृतक 9 मार्च को एक मीटिंग में शामिल होने के लिए भारत आया था। यह मीटिंग मुंबई के एक आईटी कंपनी के साथ थी। मीटिंग में शामिल होने के बाद वो वापस अपने देश लौटने वाला था, लेकिन उससे पहले ये अनहोनी हो गई। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को पीड़ित वापस जाने वाला था। वहीं दूसरी ओर पुलिस होटल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, अबतक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। और कहा जा रहा है कि मृत्यु प्रकृतिक कारणों से हुई है।
इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को UP में बड़ा झटका, राहुल-प्रियंका के करीबी नेता ने थामा BJP का दामन
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 13 March 2024 at 08:11 IST