लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को UP में बड़ा झटका, राहुल-प्रियंका के करीबी नेता ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ राहुल और प्रियंका के करीबी नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ajay Kapoor Joins BJP
अजय कपूर ने भाजपा का हाथ थामा | Image: ANI Screen Grab

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, राहुल और प्रियंका के करीबी माने जाने वाले नेता अजय कपूर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कहा कि मैं ईमानदारी से देश की जनता के लिए काम करूंगा। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने अजय कपूर का भाजपा में स्वागत किया। 

भाजपा में शामिल हुए अजय कपूर ने कहा, "आज मेरे लिए, जीवन के लिए नए जीवन की शुरुआत हुई है। भारत के PM मोदी के परिवार में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैंने कांग्रेस में बड़ी ईमानदारी के साथ काम किया। अपने आपको मोदी जी के परिवार में संलिप्त करना चाहता हूं। PM मोदी, अमित शाह, अनिल जी, तावड़े जी का आभार प्रकट करता हूं। मैं ईमानदारी से देश की जनता के लिए काम करूंगा।" बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कानपुर के विधायक रहे अजय कपूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव भी थे। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभाई थी। अजय कपूर की गिनती राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी नेताओं में होती थी।

हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी हुए थे शामिल

कपूर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुए थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ठीक बगल में बैठे नजर आए थे। ऐसे में कांग्रेस छोड़ना एकर बड़ा झटका है। बता दें, कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। चर्चाओं के अनुसार कांग्रेस कपूर को कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दिया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: खड़गे-कमलनाथ-दिग्विजय, दूसरी लिस्ट में भी दिग्गज नदारद; कांग्रेसियों को सता रहा मोदी लहर का डर या...

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड