Cyclone Montha Warning: मोंथा तूफान को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक... इन राज्यों में भीषण बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान मोंथा के खतरे के बीच IMD ने जारी की चेतावनी, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा भीषण तूफान।

Follow : Google News Icon  
Odisha Issues Travel Advisory For Tourists and General Public- Cyclone Montha
चक्रवाती तूफान 'मोंथा' | Image: ANI

Cyclonic Storm Montha: IMD ने चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। जिसमें तूफान के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की जानकारी दी गई है। कल यानी 28 अक्टूबर की सुबह तक ये भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएग। वहीं, IMD ने आंध्र के काकीनाड़ा, कोनसीमा, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, भटला, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD)  ने बताया कि तूफान के 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस दौरान करीब 100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने दिए निर्देश

IMD ने तूफान के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भीषण तूफान को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है और टेलीकॉम, बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कने के निर्देश भी दिए हैं। ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है और 128 आपदा रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। पुरी समुद्र तट पर 27 से 29 अक्टूबर तक स्नान पर रोक लगा दी गई है, जबकि किसानों ने फसल कटाई तेज कर दी है।

सावधानी बरतने की सलाह

मछुआरों को अगले 5 दिन समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण बंगाल के कोलकाता, साउथ 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में 27 अक्टूबर से हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो 28-31 अक्टूबर तक भारी रूप ले सकती है। सेना और तटरक्षक बल तैयार हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण तूफानों की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Chhath Puja In UP: गोमती घाट पर CM योगी ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड