Chhath Puja In UP: गोमती घाट पर CM योगी ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गोमती घाट पर छठ पूजा अनुष्ठान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath Chhath Puja Rituals
CM Yogi Adityanath Chhath Puja Rituals | Image: ANI

CM Yogi Adityanath Chhath Puja Rituals: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचकर गोमती घाट पर छठ पूजा अनुष्ठान में भाग लिया है। सीएम योगी ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी उनके साथ दिखे। उधर बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी अपने परिवार के साथ छठ पूजा अनुष्ठान करने घाट पहुंचे। छठ पूजा भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित होती है। खास पूजा से व्रती अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती घाट पर छठ पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी उनके साथ थे। 


मंत्री नित्यानंद राय भी छठ घाट पहुंचे 

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी अपने परिवार के साथ छठ पूजा अनुष्ठान करने के लिए छठ घाट पहुंचे।
 

छठ पूजा का आज तीसरा दिन

छठ पूजा के तीसरे दिन की पूजा विधि के बारे में बात करें तो शाम के वक्त व्रती महिलाएं और उनके परिवार के लोग स्नान करके नए और साफ कपड़े पहनते हैं। सभी व्रती महिलाएं तालाब, नदी या घर के आंगन में बने कृत्रिम जलाशय के किनारे चली जाती हैं। बांस की डलिया, पूजा की सामग्रियां रखी जाती हैं जिनमें ठेकुआ, केला, नारियल, शहद, गन्ना, सिंघाड़ा, सुथनी और दीपक शामिल हैं। सूर्य देव की ओर मुंह करके खड़े होकर दोनों हाथों से दूध और जल मिश्रण से सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।

Advertisement

छठ पूजा के तीसरे दिन का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का दिन होता है। इस साल तीसरा दिन यानी आज (27 अक्टूबर 2025) 6 बजकर 4 मिनट पर शुरू होकर कल (28 अक्टूबर 2025) प्रात:काल 7 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगा। वहीं, आज भगवान सूर्य का सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 40 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ें : 'मुस्तफाबाद का नाम कबीरधाम किया जाएगा', CM योगी ने मंच से किया बड़ा ऐलान

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड