Cyclone Ditwah: हाई अलर्ट पर NDRF-SDRF, ट्रेनें कैंसिल, 54 उड़ाने रद्द...श्रीलंका में तबाही के बाद तमिनाडु पहुंचने वाला है चक्रवात दित्वाह

चक्रवात दित्वाहने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है और अब यह भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को इस चक्रवात की वजह से तेज बारिश हुई, जिसमें रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिलेसबसे अधिक प्रभावित हुए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Ditwah
Cyclone Ditwah | Image: ANI

चक्रवात दित्वाहने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है और अब यह भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को इस चक्रवात की वजह से तेज बारिश हुई, जिसमें रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिलेसबसे अधिक प्रभावित हुए। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान रविवार तक भारत के तट पर पहुंच जाएगा।

सरकारों ने सतर्कता बढ़ा दी है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश प्रशासन ने कहा है कि वे इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। IMD ने बताया कि तूफान पिछले 6 घंटों में 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है और सुबह 5.30 बजे यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के ऊपर केंद्रित था।

ये राज्‍य सबसे ज्‍यादा प्रभावित

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरीराज्य सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रनने कहा कि राज्य में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की 28 टीमों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है। साथ ही भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल भी सतर्कता बनाए हुए हैं।

Advertisement

चेन्नई एयरपोर्ट ने खराब मौसम के कारण 54 उड़ानें रद्द करने की सूचना दी है। कई एयरलाइनों ने भी चेतावनी दी है कि चेन्नई और तमिलनाडु के कुछ शहरों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। रेल मार्गों पर भी असर पड़ा है, जिसमें पम्बन ब्रिज पर हवा की गति कम होने के बाद रेल यातायात फिर से चालू करने की तैयारी हो रही है।

तमिलनाडु में एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें तैनात

Advertisement

चक्रवात दित्वाह की गंभीर स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन की पांच टीमें गुजरात के वडोदरा से चेन्नई एयरलिफ्ट कर तमिलनाडु में तैनाती के लिए भेजी गई हैं। ये टीमें फॉल वाटर रेस्क्यू और सीएसएसआर उपकरणों से पूरी तरह लैस हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

श्रीलंका में अबतक 132 मौतें

श्रीलंका में इस चक्रवात की वजह से अब तक 132 लोगों की मौत हुई है और 171 लोग लापता हैं। स्थिति को गंभीर मानते हुए श्रीलंका सरकार ने द्वीप पर आपातकाल घोषित कर दिया है। भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत श्रीलंका के लिए 12 टन मानवीय सहायता C-130J विमान के जरिए भेजी है। मछुआरों से भी अपील की गई है कि वे मौसम में सुधार होने तक समुद्र में जाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- UP: तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में रखी गई थी बकरी, देर रात उसमें फंस गया युवक; बहराइच में ये क्या और कैसे हो गया?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड