अपडेटेड 24 October 2024 at 16:08 IST

Cyclone Dana Live: 120 की रफ्तार से कहां और कब लैंडफॉल, कितने राज्य होंगे प्रभावित? 10 बड़े अपडेट्स

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना: क्या आप तैयार हैं? 120 किमी/घंटा की रफ्तार से लैंडफॉल, बंगाल और ओडिशा में अलर्ट! जानें 10 महत्वपूर्ण अपडेट्स जो आपकी सुरक्षा

Follow : Google News Icon  
Cyclone Dana Update
चक्रवाती तूफान दाना: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से लैंडफॉल, बंगाल और ओडिशा में अलर्ट! जानें 10 महत्वपूर्ण अपडेट्स! | Image: PTI/Republic

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान दाना धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप धारण कर रहा है। तूफान दाना को लेकर बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुमद्री के किनारे के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। तूफान की वजह से 25 अक्टूबर तक प्रशासन को भी अलर्ट मोड मे रखा गया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चक्रवात दाना तेजी से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है और आज ही लैंडफॉल की संभावना है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात के दस्तक देने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर की रात से शुरू होगी और 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी। लैंडफॉल के दौरान अधिकतम गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि  लैंडफॉल की प्रक्रिया धीमी होती है, जिसमें आमतौर पर 5-6 घंटे लगते हैं। पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में चक्रवात दाना के प्रभाव के मद्देनजर और कोलकाता में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। बंगाल से लेकर झारखंड में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। तूफान के खतर को देखते हुए NDRF-SDRF की भी तैनाती बंगाल और ओडिशा में कई गई है।

चक्रवात दाना को लेकर ओडिशा और बंगाल में अलर्ट

NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने बताया, "चक्रवात दाना पर ओडिशा में हमारी 20 टीमें तैनात हैं। पश्चिम बंगाल में हमारी 17 टीमें तैनात हैं। छत्तीसगढ़, झारखंड और अन्य राज्यों में भी तैनाती की जा रही है। ओडिशा में लगभग 1 लाख 70 हज़ार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, उन्हें निकाला जा चुका है। उनके लिए लगभग 7200 शेल्टर बनाए गए हैं।

आइए जानतें है तूफान से कितने राज्य होंगे प्रभावित और 10 बड़े अपडेट्स

1. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दाना पिछले छह घंटे के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है और सुबह साढ़े पांच बजे यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 260 किमी दक्षिणपूर्व, धामरा (ओडिशा) से 290 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 350 किमी दक्षिण में रहा।

Advertisement

2. आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। पिछले चार घंटे में पारादीप में सबसे अधिक 62 मिमी बारिश हुई, जबकि केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर में 24 मिमी बारिश हुई।

3.चक्रवाती तूफान दाना के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट को पार करने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Advertisement

4. चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात से यहां बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। IMD ने यहां 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक भारी वर्षा की संभावना जताई है।

5. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं जो बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।  दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

PC-PTI

6. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 170 से अधिक एक्सप्रेस और लोकल ट्रेन रद्द कर दी हैं। रद्द की गई ट्रेनें 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच अपने गंतव्यों के लिए रवाना होने वाली थीं। सियालदह स्टेशन से बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे लोकल ट्रेन भी रद्द कर दी हैं।

7.  कोलकाता एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार शाम छह बजे से उड़ानों का परिचालन भी ठप रहेगा। चक्रवाती दाना कारण 24 अक्टूबर को शाम छह बजे से 25 अक्टूबर की सुबह नौ बजे तक उड़ानों के परिचालन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों, एयरलाइन कर्मचारियों, विभिन्न उपकरणों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

8. पश्चिम बंगाल और ओडिशा चक्रवाता दाना का मुकाबला करने के लिए तैयार है। दोनों राज्यों की सरकारों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।  संवेदनशील क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। बंगाल में 26 अक्टूबर तक सात जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, ओडिशा के 14 जिलों में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

9. ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से बाहर निकाले जाने वाले लोगों के लिए करीब 800 आश्रय स्थल तैयार किये हैं। वहां जाने वाले लोगों के लिए भोजन, पानी, दवा, बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुएं तैयार रखी गई हैं।  800 चक्रवात आश्रयों के अलावा, विद्यालयों और कॉलेजों सहित 500 अतिरिक्त अस्थायी आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं।

PC-PTI

10. चक्रवाती तूफान दाना को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और अग्निशमन सेवाओं की 288 बचाव टीमें तैनात की गई हैं, तथा एनडीआरएफ से अतिरिक्त कर्मियों की मांग की गई है। सरकार ने 14 जिलों को जोखिमग्रस्त घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान को लेकर ओडिशा में अलर्ट, प्रभावितों के लिए 800 शेल्टर होम तैयार

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 15:23 IST