Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान को लेकर ओडिशा में अलर्ट, प्रभावितों के लिए 800 शेल्टर होम तैयार

चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहा है। प्रभावितों के लिए 800 शेल्टर होम तैयार हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Dana Alert in Odisha
Cyclone Dana Alert in Odisha | Image: PTI

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के मंगलवार को अवदाब में तब्दील होने और पूर्वी तट की ओर बढ़ने के साथ ही इसके एक तेज चक्रवाती तूफान का रूप लेने की पूरी संभावना है। ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से बाहर निकाले जाने वाले लोगों के लिए करीब 800 आश्रय स्थल तैयार किये हैं। ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों ने अब तक 250 चक्रवात राहत केंद्रों का दौरा किया है, जहां लोगों को उनके घरों से बाहर निकाले जाने के बाद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने वाले लोगों के लिए भोजन, पानी, दवा, बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुएं तैयार रखी गई हैं। मंत्री ने बताया कि 800 चक्रवात आश्रयों के अलावा, विद्यालयों और कॉलेजों सहित 500 अतिरिक्त अस्थायी आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को चक्रवात आश्रय स्थलों में महिलाओं के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इन आश्रय स्थलों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनात की जाएगी।

गर्भवती महिलाओं की बनाई गई सूची

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात के खतरे को देखते हुए किसी भी तरह का नुकसान न हो यह सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों से सभी लोगों को बाहर निकालने पर जोर दिया है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने उन गर्भवती महिलाओं की सूची भी तैयार की है, जिनका दो सप्ताह के भीतर प्रसव होने की संभावना है। 

आपदा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उन सभी महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग चोरी के डर के कारण अपना घर खाली करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को उन गांवों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जहां लोगों को चक्रवात आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: खतरनाक तूफान और भयंकर बारिश...बंगाल-ओडिशा में साइक्‍लोन 'दाना' की दस्‍तक

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड