ओडिशा तट पर चक्रवात 'अकवान' की दस्तक...4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, शालीमार-पुरी एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनें कैंसिल

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात 'अकवान' तेजी से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह 20 नवंबर को ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकरा सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ओडिशा तट पर चक्रवात 'अकवान' की दस्तक...4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, शालीमार-पुरी एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनें कैंसिल
ओडिशा तट पर चक्रवात 'अकवान' की दस्तक...4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, शालीमार-पुरी एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनें कैंसिल | Image: ANI

बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' पूर्वी भारत के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, इस तूफान का असर केवल समुद्र तटों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं इस तूफान से जुड़ी हर बड़ी बात।

कब और कहां होगा लैंडफॉल?

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अकवान 19 नवंबर को करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा। उस समय इसका केंद्र ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 410 किमी दक्षिण और आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर तक यह उत्तरी आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच (नरसपुर से पुरी के समुद्री क्षेत्र में गोपालपुर के पूर्व में) टकरा सकता है। लैंडफॉल के वक्त हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों में 110 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इससे पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभे गिरने और कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 'जीरो कैजुअल्टी' मिशन

तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में दिखने वाला है। ओडिशा सरकार ने 'जीरो कैजुअल्टी' यानी जान-माल के नुकसान को शून्य रखने के लक्ष्य के साथ करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। राज्य में 9,299 चक्रवात आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जहां बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement

दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश और ऊंची समुद्री लहरों का अलर्ट है। काकीनाडा के करीब 80 मछुआरों ने अपनी 10 मोटरबोट के साथ ओडिशा के गंजम जिले में शरण ली है।

राहत, बचाव और संचार की कैसी है तैयारी?

आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अलग-अलग राज्यों में NDRF की कुल 49 टीमें तैयार हैं, जिनमें से 31 मैदान में तैनात हैं और 18 रिजर्व रखी गई हैं। ओडिशा में 60 ODRAF और 131 फायर सर्विस की टीमें भी मोर्चा संभाले हुए हैं। तूफान में मोबाइल नेटवर्क और बिजली ठप होने की आशंका को देखते हुए ओडिशा के संवेदनशील जिलों में 56 'सेल ऑन व्हील्स' यूनिट, 190 जनरेटर सेट और अतिरिक्त सैटेलाइट फोन लगाए गए हैं।

Advertisement

बंगाल, झारखंड और रेल यातायात पर असर

अकवान का दायरा काफी बड़ा है, इसलिए अंदरूनी राज्यों में भी मौसम बदल रहा है। 

पश्चिम बंगाल और झारखंड- कोलकाता, हावड़ा समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है। वहीं, झारखंड के 11 जिलों में 20 नवंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

ट्रेनें रद्द- सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने हावड़ा-पुरी वंदे भारत और टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

आगे क्या सावधानी बरतें?

लैंडफॉल के बाद अकवान धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा, लेकिन भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तूफान गुजरने के तुरंत बाद आश्रय स्थलों से बाहर न निकलें, मछुआरे 22 नवंबर तक समुद्र में न जाएं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें - 'इन्हें कितना ही खिला लो, पेट भरता नहीं है...' टैक्स छूट के बाद भी कम नौकरियों और सैलरी पर PM मोदी की उद्योग जगत को दो टूक

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड