'INDI' गठबंधन की रैली से दिल्‍ली के कारोबार पर बड़ा संकट! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की आशंका, 80% बिजनेस ठप; CTI ने लिखा राहुल गांधी को खत

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (रविवार, 1 नवंबर) को इंडिया गठबंधन की महारैली का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CTI Claims 2.5 Lakh Shops May Remain Shut in Delhi Over INDI Bloc Rally, Warns of Trade Losses
CTI Claims 2.5 Lakh Shops May Remain Shut in Delhi Over INDI Bloc Rally, Warns of Trade Losses | Image: Representational image

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (रविवार, 1 नवंबर) को इंडिया गठबंधन की महारैली का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस प्रस्तावित रैली के कारण दिल्ली के व्यापार पर पड़ रहे अभूतपूर्व संकट पर चिंता जताई है। CTI ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर से पत्र लिखा है। इससे पहले भी तीन बार पत्र लिखा गया था, वहीं अब CTI ने ये चौथा पत्र लिखा है।

CTI ने कहा है कि इस रैली के चलते दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर हो सकता है। करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहने के आसार हैं, रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप रहेगा और 80% कारोबार पर असर हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की है, जिसका CTI ने स्वागत भी किया है। लेकिन CTI का कहना है कि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है।

10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट ठप होने की आशंका

CTI ने सबसे बड़ी चिंता माल की आवाजाही को लेकर जताई है। संगठन का कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। रोजाना नरेला, बवाना, ओखला, मायापुरी और मुंडका समेत 56 औद्योगिक क्षेत्रों से करीब 5 हजार ट्रक और टेंपो बाजारों तक माल पहुंचाते हैं। वहीं करीब 3 हजार वाहन दिल्ली से एनसीआर और दूसरे राज्यों के लिए माल लेकर निकलते हैं। संगठन के मुताबिक रैली के कारण लोडिंग और अनलोडिंग प्रभावित होने से त्योहारों का माल गोदामों में ही फंसा रह सकता है।

Advertisement

बाहर से आने वाले ग्राहक भी परेशान

CTI का कहना है कि सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ जैसे शहरों से रोजाना 3 से 4 लाख ग्राहक दिल्ली के बाजारों में खरीदारी के लिए आते हैं। रैली और ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण ग्राहक लगातार बाजारों की स्थिति पूछ रहे हैं। संगठन को डर है कि इस बार बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आने से बच सकते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- होटल का अंडरग्राउंड चैंबर साफ करने उतरे 4 मजदूर, अंदर ऐसा क्या हुआ कि एक भी शख्‍स जिंदा नहीं बचा? उज्जैन में दर्दनाक हादसा
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड