होटल का अंडरग्राउंड चैंबर साफ करने उतरे 4 मजदूर, अंदर ऐसा क्या हुआ कि एक भी शख्‍स जिंदा नहीं बचा? उज्जैन में दर्दनाक हादसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित होटल श्री गंगा (Hotel Shri Ganga) में शनिवार रात अंडरग्राउंड फूड वेस्ट चैंबर (खाने के कचरे वाले टैंक) की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से होटल के चार कर्मचारियों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ujjain Death Trap: 4 Hotel Employees Die After Inhaling Toxic Gas While Cleaning Waste Chamber
होटल का अंडरग्राउंड चैंबर साफ करने उतरे 4 मजदूर, अंदर ऐसा क्या हुआ कि एक भी शख्‍स जिंदा नहीं बचा? उज्जैन में दर्दनाक हादसा | Image: X

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित होटल श्री गंगा (Hotel Shri Ganga) में शनिवार रात अंडरग्राउंड फूड वेस्ट चैंबर (खाने के कचरे वाले टैंक) की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से होटल के चार कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चैंबर के अंदर जहरीली गैस बनने या उसके रिसाव की आशंका है। चारों लोगों को बचाने के लिए अंदर उतरे दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले चेंबर में गए दो लोग, जब नहीं लौटे तो फिर दो लोग गए और...

उज्जैन-देवास रोड पर स्थित होटल श्री गंगा में शनिवार रात करीब 10:30 बजे होटल के दाईं ओर बने वेस्टेज चैंबर की सफाई की जा रही थी। इस चैंबर में होटल की मिठाई और डेयरी उत्पाद बनाने वाली इकाई से निकलने वाला बचा हुआ खाना, मिठाई, चाशनी, घी-तेल और अन्य कचरा जमा होता है।

Advertisement

शुरुआत में दो लोग चैंबर की सफाई के लिए उसके अंदर उतरे थे। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए तो उन्हें देखने और बचाने के लिए दो अन्य लोग भी अंदर चले गए। इस दौरान चारों लोग चैंबर में ही बेहोश होकर गिर पड़े। आशंका जताई जा रही है कि चैंबर के भीतर जमा कचरे से निकली जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया।

तीन मृतकों की पहचान हुई

Advertisement

हादसे में जान गंवाने वालों में कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा के नाम सामने आए हैं। चौथे मृतक की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हेमराज नाम का एक अन्य सफाईकर्मी भी फंसे लोगों को बचाने के लिए चैंबर में गया था। उसे घबराहट और बेहोशी महसूस होने लगी, जिसके बाद वह बाहर निकल आया। इसके अलावा बचाव के लिए चैंबर में उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव अभियान के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

घटना के हालात की जानकारी जुटा रहा प्रशासन : कलेक्टर

कलेक्टर ने बताया, “एक होटल परिसर में एक दुखद घटना सामने आई है। वहां खाने का कचरा इकट्ठा करने के लिए एक टैंक है। दो लोग संभवतः सफाई के लिए उसमें उतरे थे। इसके बाद—किन कारणों से यह हादसा हुआ अभी पता नहीं चल पाया है। उन्हें बचाने की कोशिश में दो और लोग उस टैंक में उतर गए। कुल मिलाकर चार लोगों की मौत होने की की खबर है।” जिला कलेक्टर ने आगे कहा कि इस घटना के हालात और यह सब कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- रामलीला मैदान में फिर ठगों का मेला...'INDI' की रैली पर BJP का तंज, बोली- विपक्ष का मकसद देश में अफवाह और अराजकता फैलाना
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड