पुलवामा में 60 किलो RDX से CRPF के काफिले पर हुआ था हमला, 40 जवान हो गए थे शहीद; 360KG विस्फोटक से कहां अटैक करने वाले थे आतंकी?

फरीदाबाद में एक डॉक्टर के ठिकाने से 360 किलो विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट से आतंकी देशभर में कितनी तबाही मचाने की योजना बना रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
फरीदाबाद में आतंकी साजिश
फरीदाबाद में आतंकी साजिश | Image: Republic

फरीदाबाद में एक डॉक्टर के ठिकाने से 360 किलो विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट से आतंकी देशभर में कितनी तबाही मचाने की योजना बना रहे थे।

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलवामा में CRPF काफिले पर हमले में 60 किलो RDX का इस्तेमाल हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

आपको बता दें कि देशभर में लो इंटेसिटी और हाई इंटेसिटी विस्फोट करने के लिए कई बार अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल विस्फोट बनाने में किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से देश में आतंक फैलाने की प्लानिंग चल रही थी।

पुलवामा अटैक में क्या हुआ था?

14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती हमलावर ने 78 बसों के काफिले पर हमला किया, जिसमें लगभग 2,500 अर्धसैनिक बल के जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। विस्फोटकों से लदे इस वाहन ने सीआरपीएफ के 40 जवानों की एक बस को टक्कर मार दी। यह हमला जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 44 पर स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 3:15 बजे हुआ।

Advertisement

इसके बाद, जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली और बाद में आत्मघाती हमलावर की पहचान 22 वर्षीय आदिल अहमद डार के रूप में हुई, जो कथित तौर पर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी था।

फरीदाबाद में मिला 'आतंक का जखीरा'

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर फरीदाबाद में एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 350 किलो विस्फोटक. AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद एक डॉक्टर के घर से बरामद किए गए हैं। मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर के कमरे से इतना विस्फोटक बरामद हुआ है कि पुलवामा जैसे हमले को अंजाम दिया जा सकता था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की कई टीमें हरियाणा में भी डेरा डाले हुए हैं। इससे जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश की जांच की जा रही है।

वहीं, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने कहा, "यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा संयुक्त अभियान है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह RDX नहीं है।"

ये भी पढ़ेंः फरीदाबाद में डॉक्टर के घर मिला 360 किलो विस्फोटक, J&K पुलिस की कार्रवाई

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड